Home मनोरंजन Ramayana के ‘लक्ष्मण’ को पसंद नहीं Ranbir Kapoor वाले ‘राम’, एक्टिंग तो ठीक, पर मिसिंग है वो वाली बात!

Ramayana के ‘लक्ष्मण’ को पसंद नहीं Ranbir Kapoor वाले ‘राम’, एक्टिंग तो ठीक, पर मिसिंग है वो वाली बात!

by Preeti Pal
0 comment
Ramayana के 'लक्ष्मण' को पसंद नहीं आए Ranbir Kapoor वाले 'राम', एक्टिंग तो ठीक, पर मिसिंग है वो वाली बात!

Sunil Lahri on Ranbir Kapoor: रामायण में रणबीर कपूर के लुक को देखकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. अब ‘लक्ष्मण’ का रोल निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है.

05 April, 2026

इंडियन टीवी के इतिहास के सबसे यादगार और सुपरहिट शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में जब नितेश तिवारी की मचअवेटिड फिल्म ‘रामायण’ का टीज़र रिलीज़ हुआ, तो हर तरफ हलचल मच गई. जहां फैन्स रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर काफी एक्साइटेड हैं, वहीं ‘पुराने लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी ने इस कास्टिंग पर अपनी एक दिलचस्प राय रखी है. उनका मानना है कि रणबीर कपूर इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हैं.

Ramayana
Ramayana

‘राम’ वाली बात

सुनील लहरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रणबीर कपूर एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन भगवान राम के रोल के लिए जिस मासूमियत और पेशेंस की ज़रूरत होती है, वो कहीं न कहीं कम लग रही है. उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल के चेहरे पर जो शांति और ठहराव था, वो इस नए अवतार में मिसिंग है. सुनील के मुताबिक, रणबीर का चेहरा राम के मुकाबले लक्ष्मण या भरत के कैरेक्टर के लिए ज्यादा सूट करता है. उनका एक और बड़ा सजेशन ये था कि ऐसे पौराणिक किरदारों के लिए हमेशा किसी फ्रेश फेस को मौका देना चाहिए. इसके पीछे उनका तर्क बड़ा सिंपल है कि एक नए एक्टर की कोई पुरानी इमेज या कंट्रोवर्सी नहीं होती, जिससे ऑडियन्स सीधे उसे भगवान के रूप में एक्सेप्ट कर लेते हैं. रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार की अपनी एक बनी बनाई इमेज है, जो लोगों को किरदार से जुड़ने में थोड़ा वक्त ले सकती है.

यह भी पढ़ेंःRanbir Kapoor की Ramayana के टीज़र में छिपे हैं ये 5 बड़े राज, क्या आपने गौर किया इन बारीकियों पर?

राम भी और परशुराम भी

सिर्फ राम ही नहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर एक और बड़े सरप्राइज के साथ आ रहे हैं. टीज़र के बाद अब ये कन्फर्म हो गया है कि रणबीर इस फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे. लॉस एंजिल्स में टीज़र लॉन्च के दौरान रणबीर ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने भगवान विष्णु के इन दो अलग-अलग अवतारों को निभाने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज़ पर कड़ी मेहनत की है. रणबीर ने बताया कि उन्होंने शूटिंग शुरू होने से एक साल पहले से ही इन कैरेक्टर्स के इमोशन्स को समझना शुरू कर दिया था. उनके लिए भगवान राम और परशुराम दोनों को एक ही फिल्म में जीना एक बड़ा और शानदार एक्सपीरियंस रहा है.

Ramayana
Ramayana

दिवाली का इंतज़ार

नितेश तिवारी की ये ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे और बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसमें रणबीर के साथ साउथ सुपरस्टार यश ‘रावण’ के रोल में नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी ‘माता सीता’ और सनी देओल ‘हनुमान’ की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा. हालांकि, टीज़र के वीएफएक्स (VFX) को लेकर भी सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन मिल रहे है, लेकिन स्टार कास्ट को लेकर चर्चा गर्म है. अब देखना ये होगा कि जब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिल्वर स्क्रीन पर आएगी, तो क्या ये स्टार्स अपनी एक्टिंग से फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीत पाएंगे, खासतौर से जो फिलहाल उनकी मासूमियत पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः वीकेंड का फुल ऑन डोज, OTT पर रिलीज हुईं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, तैयार कर लें अपनी वॉचलिस्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?