Home Latest News & Updates TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज, BJP कार्यालय में तोड़फोड़ का लगा आरोप; जानें मामला

TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज, BJP कार्यालय में तोड़फोड़ का लगा आरोप; जानें मामला

by Sachin Kumar
0 comment
FIR TMC Behala Paschim candidate Ratna Chattopadhyay

West Bengal News : पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है. बीजेपी ने टीएमसी की उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है और आरोप है उनके समर्थकों ने तोड़फोड़ की.

West Bengal News : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा की खबर भी सामने आई है. कोलकाता के पर्नश्री में तोड़फोड़ करने के आरोप में TMC की उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ बंगाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कोलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई थी. साथ ही आरोप है कि रत्ना के समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ कर दी. बता दें कि यह पूरा विवाद चुनाव चिह्न के पोस्ट लगाने को लेकर शुरू हुआ. अब टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में रत्ना चट्टोपाध्याय समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. रत्ना बेहाल विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा विधायक भी हैं और टीएमसी ने उनके ऊपर एक बार फिर दांव लगाया है.

बीजेपी नेता ने कराई शिकायत दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ इंद्रनील खान ने शिकायत दर्ज कराई थी. वह बेहाल विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं. घटना में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता शामिल थे और जब मामला काफी गरमा गया तो पुलिस को दखल देना पड़ा. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की बेहाल विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. यहां पर टीएमसी के अलावा प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी प्रत्याशी इंद्रनील खान, CPM से निहार भक्त और कांग्रेस से सैबल रॉय को टिकट दिया गया है.

कोलकाता पुलिस पर लगाए आरोप

आपको बताते चलें कि इंद्रनील खान ने कोलकाता पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दावा किया कि जब यह घटना हुई उस वक्त वहां पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उन्होंने वक्त रहते हुए अपना कोई भी दखल नहीं दिया. साथ ही वे बेहाल पश्चिम विधानसभा में काफी भयभीत हैं और कुछ नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि रत्ना चट्टोपाध्याय जो स्वयं विधायक हैं और उनके ही गुंडों ने बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. यह सब कोलकाता पुलिस अधिकारियों के सामने हुआ. उन्होंने बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ को संरक्षण दिया और सुनिश्चित किया है. तीन घंटे हो चुके हैं और अभी तक कोई भी केंद्रीय बल का जवान यहां पर नजर नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- CM हिमंता की पत्नी ने पवन खेड़ा और गौरव गोगोई के खिलाफ की FIR, पासपोर्ट- प्रॉपर्टी के आरोपों पर एक्शन

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?