Home Lifestyle World Health Day 2026 पर जरूर कराएं ये 10 मेडिकल टेस्ट, समय रहते जान लें शरीर के अंदर क्या चल रहा है

World Health Day 2026 पर जरूर कराएं ये 10 मेडिकल टेस्ट, समय रहते जान लें शरीर के अंदर क्या चल रहा है

by Neha Singh
0 comment
World Health Day 2026

World Health Day 2026: एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी खाने के साथ रेगुलर चेकअप कराना भी बहुत जरूरी है. यहां जानें आपको सलाना कौन से 10 मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए.

6 April, 2026

बदलती हुई दुनिया में लोगों की लाइफस्टाइल बहुत बिजी हो गई. सुबह उठकर तुरंत ऑफिस जाना, दिन भर काम, रोज ट्रैवल और अनहेल्दी खाना लोगों के शरीर को अंदर से कमजोर बना रहा है. शरीर में पल रही कुछ बीमारियों के लक्षण हमें तुरंत नहीं दिखाई देते और जब जानकारी होती है, तब तक काफी देर हो जाती है. आजकल शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं इतनी आम हो गई हैं, कि लगभग हर परिवार में एक व्यक्ति इनसे ग्रस्त रहता है. वहीं कुछ को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती.

डॉक्टर्स स्वस्थ रहने के लिए हमें सिर्फ अच्छा खाना पीना नहीं, बल्कि समय-समय पर अपने शरीर का फुल मेडिकल चेकअप करवाने की सलाह देते हैं, जिससे हमें हमारी शरीर की अनजानी बीमारियों के बारे में पता चल सके. इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आप अपने कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर करवाएं.

क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और प्राथमिकता देने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्थापना हुई थी और हर साल इसकी वर्षगांठ पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हेल्थकेयर सेवाओं की कमी, बीमारियों की रोकथाम और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है.

सालाना कराएं ये 10 मेडिकल टेस्ट

ब्लड प्रेशर (BP)

हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि बिना किसी लक्षण में सीधा हार्ट अटैक के साथ जानलेवा साबित हो सकता है. हाई बीपी स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है. वहीं कुछ लोगों का बीपी कमजोरी के कारण लो रहता है. इसलिए आपको समय समय पर ब्लड प्रेशर टेस्ट भी कराना चाहिए.

ब्लड शुगर टेस्ट

भारत में डायबिटिक पेशेंट का आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहंच गया और बढ़ता ही जा रहा है. लोगों को डायबिटीज का पता नहीं चलता और उनका शुगर लेवल बढ़ता रहता है, इसलिए आप साल में एक बार ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाएं.

लिपिड प्रोफाइल

गलत खान-पान से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है. यह टेस्ट आपके खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मापता है. इससे टेस्ट से HDL, LDL और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल का पता चलता है और समय रहते ध्यान दिया जा सकता है.

थायरॉइड टेस्ट (TSH)

यह उन हॉर्मोन का टेस्ट करता है जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं. थायरॉइड की समस्या हो जाने से वजन बढ़ने, थकान या हॉर्मोनल समस्याओं जैसी परेशानियां हो सकती हैं. थायरॉइड टेस्ट करवाकर समय पर दवाएं लेना शुरू कर सकते हैं.

CBC (कम्प्लीट ब्लड काउंट)

CBC आपके खून के रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल, प्लेटलेट्स जैसे अलग-अलग हिस्सों का टेस्ट करता है. इससे एनीमिया, कमजोरी, इन्फेक्शन और इम्यून सिस्टम की समस्याओं का पता चल सकता है. आप खाने-पीने में बदलाव करके ब्लड काउंट को ठीक कर सकते हैं.

लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)

गलत खान-पान से लिवर में इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाता है. लिवर फंक्शन टेस्टआपको बताता है कि आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं. यह फैटी लिवर, इन्फेक्शन और नुकसान का पता लगा सकता है.

किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)

किडनी की बीमारी का पता जल्द नहीं लग पाता है, ऐसे में धीरे-धीरे बीमारी बढ़ती जाती है और आखिर किडनी सही तरह से काम नहीं कर पाती. इसलिए साल में एक बार किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके.

विटामिन D और मिनरल्स

विटामिन D, B12 और अन्य मिनरल्स की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी और हड्डियों में दर्द हो सकता है. यह टेस्ट शरीर की एनर्जी और हड्डियों की हेल्थ का पता लगाने में मदद करता है. अपनी डाइट में सुधार करके या दवाइयों की मदद से इससे कमी पूरी की जा सकती है.

ECG (हार्ट चेक)

यह दिल की धड़कन और उसकी इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है. इससे दिल की असामान्यताओं या दिल की समस्या के शुरुआती लक्षणों का पता लगाया जा सकता है. इसके अलावा BMI, आंखों और दांतों की जांच भी हर 6 महीने में जरूर करवानी चहिए.

यह भी पढ़ें- भारत की Chilli Capital, जहां की हवा में है ‘आग’, इस शहर के बिना अधूरा है आपके किचन का स्वाद!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?