Home Latest News & Updates IPL में दिखा वैभव सूर्यवंशी का खौफ! बुमराह को भी मैदान पर दौड़ाया; स्टेन बोले- तेज गेंदबाजों में डर बैठ गया

IPL में दिखा वैभव सूर्यवंशी का खौफ! बुमराह को भी मैदान पर दौड़ाया; स्टेन बोले- तेज गेंदबाजों में डर बैठ गया

by Sachin Kumar
0 comment
Vaibhav Suryavanshi Terror Unleashed IPL

Steyn Praise Vaibhav: आईपीएल में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. वर्तमान में वह किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ रहे हैं और हर एक गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं.

Steyn Praise Vaibhav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का जादू इन दिनों क्रिकेट प्लेयर और फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. क्रिकेट इस महाकुंभ का हर किसी फैंस को इंतजार होता है और इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं तो भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी काफी सीखने को मिलता है. इसी बीच इन दिनों एक खिलाड़ी की काफी चर्चा हो रही है और वह है 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. मंगलवार की रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 14 गेंदों में 39 ठोककर बता दिया कि वह सिर्फ रन ही नहीं बना सकते हैं बल्कि बड़े टूर्नामेंट के लिए भी योग्य प्लेयर हैं. वहीं, बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाकर उन्होंने यह बता दिया कि वह गेंदबाज को नहीं देखते हैं बल्कि गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने में यकीन रखते हैं.

बुमराह पर भी बना दिया था दबाव

इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेली स्टेन ने भी इस बात को माना है कि सूर्यवंशी गेंदबाजों के ऊपर अपना दबाव बना देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 15 वर्षीय बल्लेबाज ने गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर दिया है और वह बैक-टू-बैक बाउंड्री मारने में सक्षम हैं. स्टेन का कहना है कि वैभव के डर का असर जसप्रीत बुमराह पर भी देखने को मिला. उन्होंने बताया कि बुमराह की एक गेंद फुलटॉस जैसी थी, जो मैदान पर बहुत कम देखने को मिलता है. ऐसा लग रहा है कि बुमराह के दिमाग में चल रहा था कि अगर गेंद गलत जगह डाल दी तो वह छक्का मार देगा.

गलती का मतलब सिर्फ ‘सिक्स’

स्टेन ने यह भी कहा कि जब गेंदबाज इस तरह सोचने लगता है तो वह बहुत गलती करता है और इसके कारण काफी रन भी दे देता है. अगर आप सोचते हैं कि गलत गेंद डालूंगा तो बल्लेबाज छक्का मार देगा, तो यह आपके खेल को कमजोर करता है. इसके अलावा मैदान पर भी वही हुआ, जैसे ही बुमराह ने गेंद डाली तो वैभव ने उसको छक्के के लिए भेज दिया.

बिना डर के बल्लेबाजी ही आपकी ताकत

स्टेन ने वैभव की सबसे बड़ी ताकत उसकी निडरता को बताया है. उन्होंने कहा कि यह बच्चा किसी से नहीं डरता है और आने वाले समय में यह भारतीय टीम में जरूर अपनी जगह बनाएगा. साथ ही अगर आप उसको हाफ-वॉली गेंद डालेंगे तो वह छक्का मारेगा ही. चाहें इस दौरान बुमराह और यह फिर कोई दूसरा गेंदबाज हो.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट से भारत विरोधियों का सफाया! BCB के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल बोले- हम गलतियों से सीखेंगे

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?