Home राज्यBihar भागलपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, गंभीर, चकनाचूर हुई साइकिल

भागलपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, गंभीर, चकनाचूर हुई साइकिल

by Live Times
0 comment
भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर, चकनाचूर हुई साइकिल

Road Accident: बिहार के भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

  • अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

Road Accident: बिहार के भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी बच्चे साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद तीनों बच्चे करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे में साइकिल के कई टुकड़े हो गए. घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई. इस बीच मौका देखकर वाहन चालक भाग गया, लेकिन लोगों ने कुछ दूर जाकर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सभी मायागंज अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को गोद में उठाकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर करीब दो किलोमीटर दूर पकड़ लिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसपी संयम राजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सभी बच्चे महेशी गांव के रहने वाले हैं. वे साइकिल से स्कूल जे रहे थे.

सिर में गंभीर चोटें

घायलों की पहचान मदन पासवान के पुत्र अंश कुमार (12), मिथलेश शाह की पुत्री करुणा कुमारी (16) और रंजीत कुमार के पुत्र दिव्यांशु कुमार (15) के रूप में हुई है. सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान तीनों बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए. सभी को सिर में गंभीर चोटें (हेड इंजरी) आई हैं, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी संयम राजा ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान यह हादसा हुआ है, जिसमें एक कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. गाड़ी किसकी थी, कौन चला रहा था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है. कहा कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों को समय पर समुचित इलाज दिलाना है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ेंः मणिपुर में बम फेंकने से 2 बच्चों की मौत, मां घायल; CM खेमचंद ने घटना को बताया ‘बर्बर कृत्य’

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?