Home राज्यMadhya Pradesh MP से महाराष्ट्र ले जा रहे 163 नाबालिगों को RPF ने बचाया, 8 गिरफ्तार; ऐसे किया भंडाफोड़

MP से महाराष्ट्र ले जा रहे 163 नाबालिगों को RPF ने बचाया, 8 गिरफ्तार; ऐसे किया भंडाफोड़

by Sachin Kumar
0 comment
163 minors boys trafficked Maharashtra rescued train MP Katni

Katni News : रेलवे सुरक्षा पुलिस ने मध्य प्रदेश में एक बड़ा भंडाफोड़ किया है. मामला यह है कि बिहार से नाबालिगों की तस्करी करके लातूर ले जाया रहा था और RPF ने सतर्कता बरतते हुए उन सबको बचा लिया.

Katni News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की है. RPF और GRP ने संयुक्त कार्रवाई एक्सप्रेस ट्रेन से 163 नाबालिगों को बचा लिया. आरोप है कि इन बच्चों की बिहार से महाराष्ट्र में तस्करी की जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 6 से 13 साल के बीच में है और इन्हें बिहार से लातूर में मजदूरी के लिए जाया जा रहा था. शनिवार रात RPF और GRP ने बाल कल्याण समिति से मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस तस्करी करने वाले ग्रुप को रोका गया था. उन्होंने बताया कि रात भर चले ऑपरेशन में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि जब यह बच्चे कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में इन लड़कों के साथ बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे. इसके बाद इनकी जानकारी ली गई और पता चला कि इन बच्चों को बिहार के अररिया इलाके से महाराष्ट्र के लातूर में ले जाया जा रहा था. वहीं, RPF कटनी के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को बच्चों की तस्करी के बारे में एक टिप मिली थी और जब बच्चों के पास से उन्हें टिकट तक नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया, जो रविवार की सुबह पूरा कर लिया गया. कटनी के इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि GRP ने BNS की धारा 143(4) (18 साल से कम उम्र के बच्चे की तस्करी) के तहत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं.

बाल कल्याण समिति ने दी थी जानकारी

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि नाबालिगों को मजदूरी करने के लिए लातूर ले जाया जा रहा था. अब इस पूरे मामले की GRP जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि बाल कल्याण समिति (CWC) को इस बारे में जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं ले जाया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार किया और ट्रेन के आने पर उसके डिब्बों की तलाशी, जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया.

बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई है और बचाए गए बच्चों को काउंसलिंग की जा रही है. साथ ही बच्चों के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा पुलिस बच्चों की उम्र, पहचान और यात्रा के उद्देश्य की पुष्टि कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में छाया मातम

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?