Home Top News ‘सांस्कृतिक विरासत को…’ आशा भोसले के निधन पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

‘सांस्कृतिक विरासत को…’ आशा भोसले के निधन पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

by Sachin Kumar
0 comment
PM Modi Other Leaders Express Grief Asha Bhosle Demise

Asha Bhosle Death: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. शनिवार को गायिका को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. 92 साल की उम्र गायिका ने कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी तबियत बिगड़ने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको ICU में एडमिट कर दिया गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हुई है. खबर फैलने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया और कहा कि आशा भोसले के निधन से मैं बहुत दुखी हूं.

बहुमुखी आवाजों में से एक : PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छूआ. चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही. उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.

हर संगीत प्रेमी के लिए दुख:द दिन : शाह

इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया और कहा कि आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने आगे कहा कि आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.

साथ ही आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. शाह ने कहा कि उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति शांति शांति.

दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं

वहीं, लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा कि महान गायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनकी आवाज़ के माध्यम से उनकी कला सदा हमारे बीच अमर रहेगी. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ है.

कई पीढ़ियों को परिभाषित किया

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि आशा भोसले के निधन से गहरा दुख हुआ, जिनकी असाधारण आवाज़ ने भारतीय संगीत की कई पीढ़ियों को परिभाषित किया. बहुत कम कलाकार उनकी जैसी बहुमुखी प्रतिभा या लंबे करियर की बराबरी कर पाए. उनके गीत हमेशा समय की सीमाओं को पार करते हुए गूंजते रहेंगे. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ॐ शांति!

यह भी पढ़ें- सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में छाया मातम

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?