Home Top News US-ईरान संघर्ष पर चीन ने जताई चिंता, राष्ट्रपति शी ने UAE के प्रिंस से की मुलाकात; कही ये बात

US-ईरान संघर्ष पर चीन ने जताई चिंता, राष्ट्रपति शी ने UAE के प्रिंस से की मुलाकात; कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
China Expresses Concern US-Iran Conflict

US-Iran Conflict : सीजफायर होने के बाद भी मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है. इस जंग को लेकर पहली बार राष्ट्रपति शी की टिप्पणी सामने आई है और उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए.

US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट की जंग फिलहाल कुछ दिनों के लिए ठहर गई है, लेकिन अभी भी विवाद चल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन का सीजफायर हो गया है और इसके बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मालवाहक जहाज को निकालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं. इसी बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के देशों का संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए. इसी बीच शी जिनपिंग ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सभी देशों के कर्मियों, सुविधाओं और संस्थानों की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

विकास और सुरक्षा में तालमेल होना चाहिए

राष्ट्रपति शी ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के लिए साझा, व्यापक, सहयोगात्मक और टिकाऊ सुरक्षा ढांचा बनाने की भी वकालत की. इसके अलावा शी ने अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के अधिकार को बनाए रखा जाना चाहिए और दुनिया को जंगल के कानून की स्थिति में वापस जाने से रोका जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि विकास और सुरक्षा के बीच तालमेल होना चाहिए. सभी पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए, जो पश्चिम एशिया में शांति को ला सके. यह पहली बार हुआ है कि जब राष्ट्रपति शी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे मौजूदा संघर्ष पर कोई टिप्पणी की है, जिसका असर UAE समेत कई खाड़ी देशों पर भी पड़ा है.

UAE के प्रिंस ने किया चीन का दौरा

दूसरी तरफ UAE के क्राउन प्रिंस एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने ईरान युद्ध के बीच चीन का दौरा किया है. चीन के ईरान के साथ गहरे रणनीतिक संबंध हैं, उसने ईरान पर अमेरिका के हमलों की आलोचना की है और लगातार संघर्ष विराम की अपील करता रहा है. आपको बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अवरुद्ध करने की योजना की घोषणा करने के बाद चीन ने निर्बाध आवाजादी सुनिश्चित करने की अपील की. होर्मुज जलडमरूमध्य सामान और ऊर्जा के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मार्ग है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को यहां पर एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इस क्षेत्र को सुरक्षित और स्थिर रखना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का साझा हित है.

उन्होंने आगे कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुई बाधा का मूल कारण सैन्य संघर्ष है. इस समस्या को हल करने के लिए संघर्ष का जल्द से जल्द रुकना जरूरी है. सभी पक्षों को शांत करना चाहिए और संयम भी बरतना चाहिए. साथ ही चीन अपनी रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा और इस युद्ध को खत्म करने की अपील भी करता रहेगा.

यह भी पढ़ें- फिर शांति वार्ता की टेबल पर साथ आएंगे US-ईरान, पाकिस्तानी मंत्री ने बताया कब शुरु होगी बातचीत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?