Home Latest News & Updates CBSE ने जारी किया 10th का रिजल्ट; वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE ने जारी किया 10th का रिजल्ट; वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर ऐसे चेक करें परिणाम

by Neha Singh
0 comment
CBSE 10th Result Out

CBSE 10th Result Out: CBSE ने क्लास 10 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां रिजल्ट चेक करने के तीन तरीके बताए गए हैं.

15 April, 2026

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. CBSE रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिवेट हो गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट Results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. डायरेक्ट लिंक पर रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दिया गया है. अगर CBSE की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो आप डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें हर प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस.

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

वेबसाइट पर चेक करने का तरीका भी बहुत आसान है. सबसे पहले आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाइए. होमपेज पर, “CBSE 10th Result 2026” या “CBSE 12th Result 2026” के लिए दिए गए खास लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड ID और जन्म की तारीख डालनी होगी. सभी जरूरी जानकारी सही-सही डालने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

CBSE Website

UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें. इसके लिए आप नंबर डाले फिर अपना पासवर्ड क्रिएट करें. साइन-इन करने के बाद ऑल सर्विस में जाएं CBSE के ऑप्शन पर क्लिक करें या सर्च बार में CBSE सर्च करें. अब रिजल्ट पर जाएं और अपनी क्लास को चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें. आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा. अब इसका पीडीएफ अपने फोन में डाउनलोड कर लें.

Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका DigiLocker है. इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करते समय, आपको अपना मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालना होगा. इसके बाद, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन को पूरा कर लें. लॉग इन करने के बाद, “Issued Documents” सेक्शन में जाएं, CBSE क्लास 10 या 12 की मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

digilocker-cbse
digilocker-cbse

SMS भी है एक ऑप्शन

इसके अलावा आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS से CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, अपने फोन के मैसेज बॉक्स में CBSE10 (10वीं के लिए) या CBSE12 (12वीं के लिए) टाइप करें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर, स्पेस के साथ स्कूल नंबर और सेंटर नंबर लिखें और 7738299899 पर भेज दें.

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड में बेटियों का स्वर्णिम परचम, टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, झाबुआ अव्वल, नरसिंहपुर तीसरे स्थान पर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?