Home Top News धधक उठा गाजियाबाद! एक-एक कर फटने लगे सिलेंडर; देखते ही देखते जल उठीं 500 झोपड़ियां

धधक उठा गाजियाबाद! एक-एक कर फटने लगे सिलेंडर; देखते ही देखते जल उठीं 500 झोपड़ियां

by Sachin Kumar
0 comment
massive fire broke Kanwani Village Indirapuram Ghaziabad

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में करीब 500 झोपड़ियां में चपेट में आ गईं. हालांकि, अभी आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है.

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनवानी गांव में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 500 झोपड़ियां बुरी तरह जल गईं और अभी भी आग धधक रही है. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखने लगा था और इसकी वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. वहीं, झुग्गियों में रखें एक-एक कर गैस सिलेंडर फटने लगे. इन धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों के बीच में दहशत फैल गई.

मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. साथ ही बिना किसी देरी किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. वहीं, अग्निकांड के बीच छह बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. दूसरी तरफ आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. साथ ही अग्निशमन अभियान में कई घंटे लग सकते हैं क्योंकि आग काफी भयंकर लगी है और सिलेंडर फटने से खौफनाक मंजर बन गया है. फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन अभी प्रशासन की कोशिश इसको बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है.

युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी

वहीं, पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है. आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं. स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की. इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया. साथ ही उनके पास अब खाने-पीने और रहने का कोई साधन नहीं बचा है. हालांकि, आग से लगने का नुकसान का आकलन किया जाएगा. पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अभी अपनी जान जोखिम में डालकर दमकल विभाग के साथ आग बुझाने में मदद की. DM, DCP, सिटी ACP, CFO और CMO मौके पर पहुंच गए हैं. गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदाड़ कहते हैं कि इंदिरापुरम थाना इलाके में कनावनी गांव है और यहां पर करीब 150 झुग्गियां हैं, जिसमें भयंकर आग लग गई. यहां पर कबाड़ का काम किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- संसद में भिड़े शाह-अखिलेश, हुई जोरदार बहस! गृह मंत्री बोले- बस चलें तो घरों की भी जाति तय कर दें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?