Home मनोरंजन इस 15 अगस्त Emraan Hashmi फिर दिखाएंगे Awarapan, पहली बार Disha Patani के साथ जमेगी जोड़ी

इस 15 अगस्त Emraan Hashmi फिर दिखाएंगे Awarapan, पहली बार Disha Patani के साथ जमेगी जोड़ी

by Preeti Pal
0 comment
इस 15 अगस्त Emraan Hashmi फिर दिखाएंगे Awarapan, पहली बार Disha Patani के साथ जमेगी जोड़ी

Awarapan 2: काफी टाइम से इमरान हाशमी के फैंस उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ का इंतज़ार कर रहे हैं. फाइनली अब इस कल्स फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है.

21 April, 2026

इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसका इंतजार उन्हें सालों से था. 2007 की सुपरहिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन’ की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं. अब विशेष फिल्म्स ने ऑफिशियली इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है. यानी अब कंफर्म हो चुका है कि इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ इसी साल रिलीज़ होगी. हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया है.

इस दिन होगी रिलीज़

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की कहानी एक बार फिर प्यार, मौत और मुक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सबसे एक्साइटिंग बात ये है कि इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक कैरेक्टर ‘शिवम’ के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस बार उनके साथ पहली बार दिशा पटानी नजर आएंगी, जिससे फिल्म की फ्रेशनेस और ग्लैमर दोनों बढ़ गए हैं. डायरेक्टर नितिन कक्कड़, जिन्होंने ‘फिल्मिस्तान’ जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई थी, इस सीक्वल की कमान संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ेंःVijay Varma का विनिंग शॉट, सट्टे की दुनिया में एक आम आदमी के Matka King बनने की कहानी

इमोशन, एक्शन और म्यूजिक

फिल्म मेकर विशेष भट्ट का कहना है कि ‘आवारापन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक डीप फीलिंग है. सीक्वल में भी वही पुरानी रूह और गहराई देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया कि इमरान हाशमी इस कहानी से इतना गहराई से जुड़े हुए हैं कि उन्होंने पलक झपकते ही खुद को शिवम के कैरेक्टर में ढाल लिया. वहीं दिशा पटानी के आने से फिल्म में एक ग्लैमर एड हो गया. ‘आवारापन 2’ की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है.

फैंस को खास तोहफा

वैसे, पहले ‘आवारापन 2’, 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे इंडिपेंडेंस डे यानी 14 अगस्त के बड़े वीकेंड पर रिलीज किया जा रहा है. ‘आवारापन 2’ को एक म्यूजिकल और इंटेंस लव स्टोरी के लेवल पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसके गाने होने वाले हैं. खबर है कि फिल्म में पुरानी ‘आवारापन’ के दो फेमस गानों को रीक्रिएट किया गया है, जो पुरानी यादों को ताजा कर देंगे.

पुरानी यादें होंगी ताजा

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी पहली ‘आवारापन’ को उसके शानदार गानों जैसे ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ के लिए आज भी पसंद किया जाता है. फिल्म के सीक्वल से भी वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं. साथ ही इन दोनों गानों को फिर से रीक्रिएट भी किया जाएगा. ऐसे में फैंस इमरान हाशमी के उस सीरियस लुक और फिल्म के शानदार गानों के साथ फिर से दिल खोने के लिए तैयार हैं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?