Home मनोरंजन ‘लाल परी’ के नए सारथी बने Riteish और Genelia Deshmukh, अब महाराष्ट्र की ST बसों को देंगे कूल वाइब

‘लाल परी’ के नए सारथी बने Riteish और Genelia Deshmukh, अब महाराष्ट्र की ST बसों को देंगे कूल वाइब

by Preeti Pal
0 comment
'लाल परी' के नए सारथी बने Riteish और Genelia Deshmukh, अब महाराष्ट्र की एसटी बसों को देंगे कूल वाइब

Riteish-Genelia Deshmukh: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी यानी रितेश और जेनेलिया देशमुख महाराष्ट्र सड़क परिवहन के ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं.

22 April, 2026

महाराष्ट्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली ‘लाल परी’ यानी एसटी बस को अब बॉलीवुड का सबसे क्यूट और फेवरेट कपल नई पहचान देगा. दरअसल, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने ऑफिशियली अपना नया ब्रांड एंबेसडर चुन किया है. बुधवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज़ के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया अगले 5 सालों के लिए एमएसआरटीसी के चेहरे होंगे. ये एग्रीमेंट मिनिस्ट्री में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक की उपस्थिति में साइन किया गया. अब ये कपल रोड सेफ्टी, पैसेंजर अवेयरनेस और अलग-अलग सोसाइटी मैसेज से जुड़े कैंपेनन्स में दिखाई देगा.

क्या है खासियत?

एसटी बस महाराष्ट्र के गांव-गांव और शहर-शहर को जोड़ती है. वहीं, रितेश देशमुख की पहचान न सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार के रूप में है, बल्कि वो महाराष्ट्र की मिट्टी से गहराई से जुड़े हुए हैं. उनकी और जेनेलिया की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी क्लीन इमेज का फायदा उठाकर सरकार यात्रियों के बीच एक पॉजिटिव मैसेज पहुंचाना चाहती है. इससे पहले साल 2023 में दिग्गज मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था, लेकिन वो निगम के कार्यक्रमों में कम ही देखे गए. दो दशक पहले स्वर्गीय एक्टर विक्रम गोखले भी इस पद को संभाल चुके हैं. अब रितेश और जेनेलिया से उम्मीद है कि वो यात्रियों को फिर से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की तरफ अट्रैक्ट करेंगे.

यह भी पढ़ेंःRanveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

MSRTC का दम

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम देश का सबसे बड़ा सड़क परिवहन निगम है. इसके पास 16,000 से ज्यादा बसों का बड़ा बेड़ा और 86,000 कर्मचारियों की फौज है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर दिन करीब 55 लाख यात्री इन बसों में सफर करते हैं. इतने बड़े जनसमूह तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रितेश और जेनेलिया से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई और होता. एसटी की बसों में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए अब अपने फेवरेट स्टार्स को बस विज्ञापनों और कैंपेन में देखना उनके लिए काफी एक्साइटिंग होगा.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः इस 15 अगस्त Emraan Hashmi फिर दिखाएंगे Awarapan, पहली बार Disha Patani के साथ जमेगी जोड़ी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?