Home Top News Tamil Nadu में लोकतंत्र का त्योहार, रजनीकांत से विजय तक, पोलिंग बूथ पर लगा स्टार्स का मेला

Tamil Nadu में लोकतंत्र का त्योहार, रजनीकांत से विजय तक, पोलिंग बूथ पर लगा स्टार्स का मेला

by Preeti Pal
0 comment
Tamil Nadu में लोकतंत्र का त्योहार, रजनीकांत से लेकर विजय तक, पोलिंग बूथ पर लगा स्टार्स का मेला

Tamil Nadu Voting: आज सुबह 7 बजे से तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग का प्रोसेस चल रहा है. लोकतंत्र को सेलिब्रेट करने के लिए आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी पहुंच रहे हैं.

23 April, 2026

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य भर में सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. यहां आम जनता के साथ-साथ साउथ के बड़े फिल्म स्टार्स और दिग्गज राजनेता भी अपना फर्ज निभाने पहुंच रहे हैं. कड़ी सिक्योरिटी के इंतजामों के बीच हो रहे इस मतदान में सबसे बड़ा मुकाबला सत्ताधारी डीएमके (DMK) और मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच है. इसके अलावा एक्टर विजय की पार्टी TVK और सीमन की NTK मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं.

धुरंधरों ने डाला वोट

मतदान शुरू होते ही कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सलेम में, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा में मतदान किया. भाजपा उम्मीदवार डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और एनटीके नेता सीमन ने चेन्नई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वहीं, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन भी चेन्नई में एक लंबी कतार में खड़े नजर आए और अपनी बारी का इंतजार कर अपनी जिम्मेदारी निभाई.

फिल्म स्टार्स की चमक

तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा का गहरा नाता रहा है. सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं, राजनीति में नई पारी शुरू करने वाले टीवीके संस्थापक और फेमस एक्टर विजय ने वेल्स इंटरनेशनल स्कूल में अपना वोट कास्ट किया. एक्टर और पॉलिटीशियन कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे. इनके अलावा खुशबू सुंदर, सुंदर सी और प्रेमलता विजयकांत जैसे स्टार्स ने भी लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ेंःतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 27 नामों का किया ऐलान; देखें सूची

प्रधानमंत्री की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए तमिलनाडु की जनता से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. खासतौर से युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने की अपील की. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी मतदाताओं से ऐसी सरकार चुनने को कहा जो उनके सपनों को पूरा करे और राज्य के विकास व संस्कृति को आगे बढ़ाए.

चुनाव का थ्रिल

तमिलनाडु के 5.73 करोड़ मतदाता आज 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. राज्य में कुल 75,064 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या (2.93 करोड़) पुरुषों (2.83 करोड़) से ज्यादा है. इसके अलावा 7,728 थर्ड जेंडर मतदाता भी अपनी पसंद की सरकार चुनेंगे. करीब 14.59 लाख यंगस्टर्स पहली बार अपना वोट डाल रहे हैं.

खास इंतजाम

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 300 कंपनियों के साथ राज्य पुलिस के 83,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. चुनाव आयोग ने धूप को देखते हुए बूथों पर पीने के पानी, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई हैं. सुरक्षा नियमों के तहत मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच ले जाने पर सख्त पाबंदी है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु में जनता के बीच पहुंचे PM मोदी: बुजुर्ग महिला को झुककर किया नमन, जीता लोगों का दिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?