Home Latest News & Updates सचिन तेंदुलकर ने ऐसे मनाया 53वां जन्मदिन, उनकी मौजूदगी से लोग हुए खुश; खास मौके पर देखें उनके रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने ऐसे मनाया 53वां जन्मदिन, उनकी मौजूदगी से लोग हुए खुश; खास मौके पर देखें उनके रिकॉर्ड

by Sachin Kumar
0 comment
Sachin Tendulkar celebrated 53rd birthday

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हो गए हैं और उन्होंने इस जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया. साथ ही इस बर्थडे पर उनके उन रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है.

Sachin Tendulkar Birthday: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन छत्तीसगढ़ की इंद्रावती नदी के तट पर बसे छोटे से सुदूर आदिवासी गांव में मनाया. नक्सल एरिया में महान क्रिकेटर के आने की खबर सुनने के बाद गांव के लोग काफी खुश हो गए. वह 22 अप्रैल को दो दिन के लिए दंतेवाड़ा पहुंचे थे और वहां उन्होंने अपने जन्मदिन का केट काटा. मामला यह है कि सचिन दो दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के सुदूर आदिवासी गांव छिंदनार पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बेटी सारा तेंदुलकर और पुत्रवधु सानिया तेंदुलकर भी पहुंची. साथ ही इस खास मौके पर हम महान क्रिकेटर के उन रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी अटूट हैं और इतिहास के पन्नों में अमर हो गए हैं.

सबसे लंबा रहा ODI करियर

सचिन तेंदुलकर के नाम पर विश्व में सबसे लंबे समय तक एकिदवसीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 22 साल 91 दिन तक वनडे क्रिकेट खेलने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लेने ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने 463 मुकाबले खेले. हालांकि, श्रीलंका के लीजेंड प्लेयर सनथ जयसूर्या उनके काफी करीब पहुंचे थे और उन्होंने 21 साल 184 दिन तक के कार्यकाल में 445 वनडे मैच खेले. लेकिन वह सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए.

वनडे में खड़ा किया रनों का पहाड़

लीजेंड क्रिकेटर ने ODI में 18,426 वनडे रन बनाने का काम किया है. वहीं, विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 14797 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. हालांकि, वर्तमान में वनडे फॉर्मेट बहुत कम खेला जाता है, जिसके कारण युवा क्रिकेटरों के लिए सचिन-विराट का रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं है.

दुनिया में खेले सबसे ज्यादा मुकाबले

तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी भी कायम है. एक समय ऐसा लगता था कि श्रीलंका के क्रिकेटर महेला जयवर्धने इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. लेकिन वह चूक गए और उन्होंने 652 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर संन्यास का ऐलान कर दिया.

टेस्ट क्रिकेट में बनाया शतकों का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 51 शतकीय पारियां आई हैं. वहीं, अभी भी मैदान पर एक्टिव क्रिकेटर जो रूट ने 41 शतक मारे हैं और वह सचिन से पीछे हैं. हालांकि, लगता नहीं है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे.

विश्व कप में सबसे ज्यादा रन

क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने विश्व कप में 2000 से अधिक रन बनाए हैं. 6 विश्व कप में उन्होंने 2278 रन बनाए हैं. इसके अलावा विश्व कप के एक संस्करण में उनके बल्ले से 673 रन बनाने का भी विश्व रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट स्टेडियम बना कुश्ती का अखाड़ा! मैच के दौरान जमकर लात-घूंसे; इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?