Cricket Video Viral : एलएसजी और आरआर के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया और इस दौरान फैंस के बीच भिड़ंत हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे तक चलने लगे.
Cricket Video Viral : लखनऊ में अटल बिहार वाजपेयी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ को अपने ही घर में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान फैंस के बीच झड़प देखने को मिली और जहां पर वह एक-दूसरे को धक्का देते हुए दिखाई दिए. साथ ही यह पहला मौका नहीं है जब क्रिकेट फैंस के बीच ऐसी मारपीट हुई है. अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
40 रनों से हार का सामना करना पड़ा
इससे पहले लखनऊ बनाम दिल्ली के मुकाबले में भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उस दौरान भी फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे. लखनऊ का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन जारी है. टीम को अभी तक चौथी बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है. उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब यहां से आसान नहीं होगा. राजस्थान के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम 160 रनों के स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसी दौरान क्रिकेट फैंस के बीच झड़प हो गई.
धक्का मुक्की करते हुए नीचे गिरे
लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया. मैच का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस आपस में जमकर लात-घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं. एक दर्शक दूसरे को धक्का देता है और वह नीचे गिर जाता है. इसके बाद वह उठकर आता है पलटवार करने की कोशिश करता है और दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है. वहीं, वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि धक्का देने वाला फैन दूसरे की चप्पल से भी पिटाई करने लग जाता है.
पहले भी हो चुकी है स्टेडियम में लड़ाई
मामला यह है कि इस मैच से पहले लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही मारपीट का वीडियो सामने आया था. उस वायरल वीडियो में भी फैंस एक-दूसरे से भयंकर तरीके से पिटाई करते हुए नजर आए थे. एलएसजी बनाम आरआर मैच की बात करें तो मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे और पंत की कप्तानी में एलएसजी 139 रनों पर सिमट गई.
यह भी पढ़ें- मिचेल स्टार्क को मिली IPL खेलने की मंजूरी, इस तारीख को जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स से; चोट के कारण थे बाहर
