Home Top News लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की हुई घोषणा, LG ने की अधिसूचना जारी; जानें कौन से होंगे नए डिस्ट्रिक्ट?

लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की हुई घोषणा, LG ने की अधिसूचना जारी; जानें कौन से होंगे नए डिस्ट्रिक्ट?

by Sachin Kumar
0 comment
Announcement Made Create 5 New Districts Ladakh

Ladakh News : लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा और लोगों की शासन तक पहुंच आसान होगी.

Ladakh News : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसकी जानकारी खुद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है. उन्होंने बताया कि पांच नए जिले बनने के साथ अब प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 7 हो जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिलों की संख्या बढ़ने से विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे.

अधिसूचना को दी LG ने मंजूरी

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंज़ूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख में अब मौजूदा दो ज़िलों के बजाय 7 ज़िले होंगे. यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के विज़न के अनुरूप है. यह परिवर्तनकारी फ़ैसला अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह ने लिया था.

ये होंगे प्रदेश में नए जिले

  • नुब्रा
  • चांगथांग
  • शाम
  • ज़ांस्कर
  • द्रास

प्रशासन का होगा विकेंद्रीकरण

वीके सक्सेना ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी थी. मंत्रालय का मानना था कि इस फैसले की मदद से प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा. साथ ही लद्दाख के लोगों, खासकर दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी. उपराज्यपाल ने बताया कि नए जिलों का गठन, शासन और नागरिकों को काफी करीब लाने मौका देगा. साथ ही विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा. उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं कि केंद्र शासित प्रदेश का हर एक नागरिक को इस ऐतिहासिक फैसला का लाभ मिलेगा. हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण की तरफ से तेजी से आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को लगा झटका, राघव चड्ढा समेत सभी 7 सांसदों को राज्यसभा से मिली मान्यता

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?