Home Latest News & Updates गौतमबुद्धनगर जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे ही हो जाएगी छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते आया फैसला

गौतमबुद्धनगर जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे ही हो जाएगी छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते आया फैसला

by Neha Singh
0 comment
Noida School Timing Change

Noida School Timing Change: यूपी के गौतमबुद्धनगर में जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते बच्चों के स्कूल की टाइमिंग बदल दी है. यहां जानें अब स्कूल कितने घंटे का होगा.

27 April, 2026

  • नोएडा से अभिषेक भाटी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी. उच्च कक्षाओं की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही जारी रहेगी. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भीषण गर्मी और हीटवेवके चलते गौतमबुद्धनगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है.

नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के लिए बदला समय

27 अप्रैल 2026 से लागू नवीनतम आदेशों के अनुसार, परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सरकारी/निजी स्कूलों का समय बदला गया है. कक्षा नर्सरी से 8वीं के लिए नया समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है, यह निर्देश यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) सहित सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होंगे. यह आदेश बढ़ते तापमान और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जारी किया गया है, स्कूलों को दोपहर की भीषण गर्मी से पहले ही कक्षाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को यह आदेश जारी किया गया.

छुट्टियां पड़ने की संभावना

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी बोर्डों के स्कूल- चाहे वह यूपी बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई से संबद्ध हों- इस नए टाइम-टेबल का सख्ती से पालन करेंगे. शिक्षा विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में जिले में तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की गई है. दोपहर के समय लू चलने की संभावना भी बढ़ गई है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी स्कूल समय में बदलाव या अतिरिक्त अवकाश जैसे निर्णय लिए जा सकते हैं, यदि गर्मी का प्रकोप और बढ़ता है.

स्कूलों की छुट्टियां

देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. दोपहर के समय घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है. लू लगने से लोगों को पानी की कमी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो रही हैं, जिसके चलते बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग बदली जा रही है. नोएडा की तरह पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई हैं. वहीं दिल्ली में बच्चों को वॉटर बेल बजाकर पानी पीने की याद दिलाई जा रही है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, 11 मई से 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां पड़ेंगी.

यह भी पढ़ें- क्लीन सिटी और जलभराव से मुक्ति…’ हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?