Celebrity Green Homes: आज आपके लिए भारत के उन सेलिब्रिटीज के घरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने आशियाने में ही मिनी जंगल बना लिया है. आप भी देखें लग्जरी घरों की तस्वीरें.
27 April, 2026
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और कंक्रीट के जंगलों के बीच, असली सुकून प्रकृति की गोद में ही मिलता है. हम अक्सर नेचर को बचाने की बातें करते हैं, लेकिन भारत के कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने आशियाने को ही नेचर फ्रेंडली बना लिया है. इनके घरों में सिर्फ महंगी पेंटिंग्स और लग्जरी फर्नीचर ही नहीं है, बल्कि यहां प्योर हवा और कुदरत का एहसास भी है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए उन 5 सेलिब्रिटी घरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो प्रकृति के लिए अपना प्यार हर दिन जाहिर करते हैं.

सोनम कपूर
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर को भारत की विरासत और आर्ट से बहुत लगाव है. लंदन और मुंबई के अपने घरों को उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से संजोया है. आनंद आहूजा और अपने बेटे वायु के साथ सोनम जिस घर में वो रहती हैं, वो भारतीय हेंडीक्राफ्ट का एक जीता-जागता नमूना है. सोनम के घर की सबसे खास बात उनके बेटे का नर्सरी रूम है. उन्होंने जयपुर के फेमस आर्टिस्ट विकास सोनी से दीवारों पर हाथ से पेंटिंग करवाई है, जो एक खूबसूरत इंडियन जंगल वाली फील देती है. सिर्फ अंदर ही नहीं, सोनम की बालकनी भी खुशबूदार फूलों और पौधों से सजी है. 7,500 स्क्वायर फीट का ये घर पीढ़ियों पुरानी यादों और नेचर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है.

विराट कोहली
क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाले विराट कोहली घर पर बिल्कुल शांत और नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं. मुंबई की भीड़भाड़ से दूर, विराट ने अलीबाग में अपना हॉलिडे होम बनाया है. 10,000 स्क्वायर फीट में फैला ये विला कैलिफ़ोर्नियाई कोंकण स्टाइल में बना है. विराट का ये घर बायोफिलिक डिजाइन दिखाता है. इसका मतलब है कि घर को इस तरह बनाया गया है कि बाहर की हरियाली और नेचुरल लाइट हर वक्त अंदर फील होती रहे. घर में पत्थर, इटालियन मार्बल और चूना पत्थर जैसे चेचुरल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. विराट के लिए ये घर सिर्फ एक प्रोपर्टी नहीं, बल्कि खुद को तरोताजा करने का जरिया है.

शालिनी पासी
दिल्ली के पॉश गोल्फ लिंक्स इलाके में रहने वाली शालिनी पासी का घर किसी म्यूजियम से कम नहीं है. उनका घर एक बूमरैंग शेप का है, जिसकी खिड़कियां दिल्ली गोल्फ क्लब के 220 एकड़ के हरे-भरे ग्राउंड की तरफ खुलती हैं. शालिनी के घर का गार्डन भी एक मास्टरपीस है. उनके बगीचे में बुद्ध की मूर्ति है, जो पीतल और स्टील से बनी है. शालिनी के घर में नेचर और आर्ट एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं.

करण जौहर
करण जौहर का बांद्रा वाला पेंटहाउस बहुत लग्जरी है. जब उन्होंने अपने घर के एक हिस्से को रिनोवेट करने का सोचा, तो उन्होंने अपनी दोस्त गौरी खान को याद किया. वहीं, अपने घर में करण जौहर का सबसे फेवरेट कॉर्नर उनका एयर कंडीशंड टैरेस है. इस टैरेस पर ढेर सारे ट्रॉपिकल पौधे लगे हैं, जो मुंबई के पॉल्यूशन के बीच ताजी हवा का झोंका देते हैं. घर की दीवारों पर गहरा फॉरेस्ट ग्रीन कलर और मिट्टी जैसे शेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो घर के अंदर ही जंगल वाली वाइब देते हैं. लॉकडाउन के दौरान यही वो जगह थी जहां करण का पूरा परिवार नेचर के पास रहकर टाइम बिताता था.

सैफ अली खान
गुड़गांव से थोड़ी दूर हरियाणा के एक छोटे से गांव में इब्राहिम कोठी यानी पटौदी पैलेस अपनी शाही शानो शौकत के लिए सालों से मशहूर है. 10 एकड़ के बड़े बगीचे में नीम, बोगनविले और रंग-बिरंगे फूलों के बीच ये सफेद महल किसी सपने जैसा लगता है. सैफ अली खान और करीना कपूर का ये पुश्तैनी घर नेचर के साथ पुराने जमाने के आर्किटेक्चर का कॉम्बिनेशन है. लंबे बरामदे, ऊंची छतें और चारों तरफ फैला हरा भरा मैदान इस घर को परफेक्ट बनाता है.
यह भी पढ़ेंः थिएटर के बाद अब आपके घर में मचेगा शोर, जानें OTT पर किस दिन खुलेगा Akshay Kumar का Bhooth Bangla
