Home मनोरंजन OTT पर लगा 6 नई फिल्मों और धांसू सीरीज का मेला, इस लॉन्ग वीकेंड पर अब कोई न रहेगा अकेला!

OTT पर लगा 6 नई फिल्मों और धांसू सीरीज का मेला, इस लॉन्ग वीकेंड पर अब कोई न रहेगा अकेला!

by Preeti Pal
0 comment
OTT पर लगा 6 नई फिल्मों और धांसू सीरीज का मेला, इस लॉन्ग वीकेंड पर अब कोई न रहेगा अकेला!

New OTT Release: वीकेंड आ रहा है, ऐसे में अगर आप भी घर बैठे देखने के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज़ ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए लेटेस्ट लिस्ट लेकर आए हैं.

01 May, 2026

बेरहम गर्मी और ऊपर से लॉन्ग वीकेंड! ऐसे में बाहर जाकर पसीना बहाने से बेहतर है कि घर के लिविंग रूम में पॉपकॉर्न के साथ ओटीटी की नई दुनिया में खो जाया जाए. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, ज़ी5 और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगा है. यानी इस वीकेंड आपके लिए मनोरंजन का फुल पैकेज तैयार है. ऐसे में एक नज़र डालते हैं इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज पर.

द केरल स्टोरी 2- ज़ी5

साल 2023 की सुपरहिट फिल्म द केरल स्टोरी का ये सीक्वल तीन नई लड़कियों की कहानी लेकर आया है. इसमें एक आईएएस एस्पिरेंट, एक एथलीट और एक टीनएज इन्फ्लुएंसर है, जो प्यार के लिए अपने परिवार से बगावत कर देती हैं. लेकिन उनका ये फैसला उन्हें ऐसे जाल में फंसा देता है जिससे निकलना नामुमकिन सा हो जाता है. उलका गुप्ता और अदिति भाटिया ने इसमें दमदार एक्टिंग की है.

ग्लोरी-नेटफ्लिक्स

स्पोर्ट्स और क्राइम का कॉम्बिनेशन पसंद है? तो नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ आपके लिए ही है. कहानी एक बॉक्सिंग कोच की है जिसका ओलंपिक का सपना तब टूट जाता है जब उसके स्टार एथलीट का मर्डर हो जाती है. जब उसके बेटे वापस लौटते हैं, तो उन्हें बॉक्सिंग रिंग के पीछे छिपे के करप्शन और क्राइम का एक गहरा काला सच पता चलता है. पुलकित सम्राट और दिव्येंदु की जोड़ी इस शो की जान है.

यह भी पढ़ेंःथिएटर के बाद अब आपके घर में मचेगा शोर, जानें OTT पर किस दिन खुलेगा Akshay Kumar का Bhooth Bangla

अनदेखी: द फाइनल बैटल- सोनी लिव

एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसने पिछले तीन सीजन से सबको बांधे रखा है, अब अपनी एंडिंग की तरफ बढ़ चुकी है. सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज ‘अनदेखी’ का चौथा और आखिरी सीजन रिलीज हो गया है. क्या पापी परिवार को अपने गुनाहों की सजा मिल पाएगी? अतलंद के जंगलों में शुरू हुआ ये बदला अब अपने सबसे खूंखार मोड़ पर है.

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2-अमेज़न प्राइम वीडियो

प्रशांत और जिम्मी की कहानी अब और भी खतरनाक मोड ले चुकी है. मुंबई की चकाचौंध में एक एक्टर बनने का स्ट्रगल और दूसरी तरफ रियल एस्टेट का एम्पायर. जब जिम्मी के चाचा को पॉलिटिकल पावर मिलती है, तो इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आता है जो सब कुछ तहस-नहस कर देता है.

स्वैप्ड- नेटफ्लिक्स

अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये एनिमेटेड कॉमेडी शो बेस्ट है. एक छोटा सा जंगली जानवर और एक शाही पक्षी, जो दुश्मन हैं. दोनों, जादू की वजह से एक-दूसरे की बॉडी में बदल जाते हैं. अपनी असली पहचान वापस पाने की जर्नी में उनकी नफरत कैसे दोस्ती में बदलती है, ये देखना काफी मजेदार है. इसमें माइकल बी जॉर्डन ने अपनी आवाज दी है.

मैन ऑन फायर-नेटफ्लिक्स

एक्शन लवर्स के लिए ये वेब सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है. कहानी एक एक्स सिपाही जॉन क्रीसी की है, जो अपनी पुरानी यादों के बोझ से दबा हुआ है. वो एक लड़की का बॉडीगार्ड बनता है, लेकिन जल्द ही एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाता है. बदला, गोलियां और जबरदस्त सस्पेंस, ये सीरीज आपको पलक झपकने का मौका नहीं देगी.

यह भी पढ़ेंः एंटरटेनमेंट के साथ मैसेज भी! Netflix और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स की ये 5 सीरीज दिखाएंगी समाज का असली आईना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?