Bank Holiday Calendar: अगर आप भी महीने के पहले दिन बैंक जाने की तैयारी में हैं, तो जरा रुकिए. जानें से पहले ये खबर पढ़ें और मई के महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ये जान लें.
01 May, 2026
आज से मई के महीने की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन बैंक जाने वालों को ताला लटका मिल सकता है. अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले आज की और आने वाली छुट्टियों की लिस्ट देख लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, 1 मई, 2026 को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं. अब हर कोई जानना चाहेगा कि आज क्यों बंद हैं बैंक? दरअसल, 1 मई का दिन पूरे देश और दुनिया में ‘मजदूर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा, महाराष्ट्र में आज के दिन ‘महाराष्ट्र दिवस’ की भी धूम रहती है, जो इस राज्य का स्थापना दिवस है. कुछ इलाकों में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जा रहा है. इन्हीं वजहों से आज कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं हो रहा है.
इन शहरों का हाल
आज यानी शुक्रवार को बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जैसे बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और असम जैसे राज्यों में आज पब्लिक हॉलीडे अनाउंस किया गया है.
यह भी पढ़ेंःदिसंबर में कब बंद रहेंगे बैंक, कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी Holiday List
मई 2026 की छुट्टियों की लिस्ट
इस साल मई का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है. पूरे महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में एक नजर डालते हैं आने वाली छुट्टियों पर.ॉ
- 3 मई: रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 9 मई: दूसरा शनिवार को भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 10 मई: रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 मई: गंगटोक में राज्य स्थापना दिवस की वजह से छुट्टी रहेगी.
- 17 मई: रविवार को पूरे देश में बैंक बंद होंगे.
- 23 मई: चौथा शनिवार है, तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 24 मई: रविवार को देश में बैंक बंद होंगे.
- 26 मई: अगरतला में काजी नजरुल इस्लाम जयंती के मौके पर छुट्टी होगी.
- 27 मई: बकरीद की वजह से अहमदाबाद, आइजोल और इम्फाल जैसे कई शहरों में छुट्टी है.
- 28 मई: जयपुर और बेलापुर जैसे शहरों में बकरीद की छुट्टी रहेगी.
- 31 मई: रविवार को देश में बैंक बंद रहेंगे.
डिजिटल बैंकिंग का सहारा
भले ही बैंकों के दरवाजे बंद हों, लेकिन आपको अपनी पेमेंट्स के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग की दुनिया आपके लिए 24×7 खुली है. आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बाकी लेन-देन बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं. कैश की जरूरत पड़ने पर ATM भी हमेशा की तरह काम करते रहेंगे. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात ये है कि बैंकों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं. ये त्योहारों और राज्य सरकार के नियमों पर डिपेंड करती हैं. इसलिए, अपनी बैंक ब्रांच में जाने से पहले आरबीआई की वेबसाइट या बैंक के ऑफिशियल ऐप पर छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ेंः26 मार्च से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें अपने राज्य की Bank Holiday List
