Home Top News ‘इंडियन स्टेट से लड़ने’ वाले बयान पर राहुल गांधी को राहत, इलाहाबाद HC ने की याचिका खारिज

‘इंडियन स्टेट से लड़ने’ वाले बयान पर राहुल गांधी को राहत, इलाहाबाद HC ने की याचिका खारिज

by Sachin Kumar
0 comment
Rahul Gandhi gets relief Allahabad HC

Rahul Gandhi : इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. उनका एक साल पहले दिया गया हम भारतीय राज्य से लड़ रहे बयान पर FIR दर्ज करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

Rahul Gandhi : लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ इंडियन स्टेट वाले बयान पर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है. यह फैसला जस्टिस विक्रम डी चौहान ने सिमरन गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया है. बता दें कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी, 2025 को कांग्रेस मुख्यालय पर एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई RSS, BJP और इंडियन स्टेट से है. इस बयान ‘भारतीय राज्य’ का शब्द का इस्तेमाल करने के बाद हंगामा मच गया था.

वहीं, बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन्होंने राहुल को देश विरोधी तक बता दिया था. इस बयान के बाद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

संभल की अदालत को दी थी चुनौती

सिमरन गुप्ता ने संभल की एक अदालत द्वारा उनकी उस अर्जी को खारिज किए जाने को चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 2025 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल ने कहा था कि अब भाजपा, RSS और खुद भारतीय राज्य लड़ रहे हैं. याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि इस बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और यह एक राजद्रोही तथा राष्ट्र-विरोधी बयान है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह कि टिप्पणी का उद्देश्य देश को अस्थिर करना है.

क्या बोले थे राहुल गांधी?

इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा काफी पुरानी है. हम आरएसएस की विचारधारा से काफी सालों से लड़ते आ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह मत सोचिएगा कि हम निष्पक्ष होकर लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. राहुल गांधी ने आगे कहा था कि यह आप लोग यह मत सोचिएगा कि हम लोग बीजेपी या आरएसएस नाम वाले संगठन से लड़ रहे हैं, तो अभी आप पूरी तरह से स्थिति को समझा नहीं है. वर्तमान में बीजेपी और आरएसएस ने हर एक लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. अब हम इन दोनों के अलावा इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- SC से पवन खेड़ा को राहत, असम CM की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत; जानें पूरा मामला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?