LPG Price Hike: 1 मई से देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. इस बार 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3000 के पार पहुंच गई है.
1 May, 2026
एक बार फिर जनता को महंगाई का झटका लगा है. 1 मई से देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. इस बार 47 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ा दी है, जिससे अब इसका रेट 3071 रुपए हो गया है. इसका सीधा असर रेस्टोरेंट और होटलों पर पड़ेगा. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण नैचुरल गैस और तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिस कारण LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
आपके शहर में ताजा रेट
993 रुपए की भारी बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में गैस की कीमत इस प्रकार है
| शहर | कमर्शियल सिलेंडर (रुपये) | घरेलू सिलेंडर (रुपये) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 3,071.50 | 913.00 |
| मुंबई | 3,024.00 | 912.50 |
| चेन्नई | 3,237 | 928.50 |
| कोलकाता | 3,201.50 | 939.00 |
जनता को झटका
इस बढ़ोतरी ने खासकर फूड इंडस्ट्री और छोटे बिजनेस के बीच चिंता बढ़ा दी है. रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने खर्चों को मैनेज करने में मुश्किल हो सकती है, जिसका असर कंज्यूमर्स पर भी पड़ेगा. वे सभी बढ़ोतरी को आम लोगों की जेब से वसूलेंगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें फिलहाल वैसी ही हैं, जिससे यह पक्का हो गया है कि आम कंज्यूमर्स पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा. यह लगातार तीसरी बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के रेट बदले गए हैं. पहली बढ़ोतरी 7 मार्च को ₹144 की हुई थी. इसके बाद 1 अप्रैल को ₹200 की और बढ़ोतरी हुई और अब ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई है.
एनर्जी इंपोर्ट पर भारत की निर्भरता
भारत अपनी LPG जरूरतों का लगभग 60% इंपोर्ट करता है. 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान- US से पहले, भारत का आधे से ज़्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट, लगभग 30% गैस और 85-90% LPG इंपोर्ट सऊदी अरब और UAE जैसे पश्चिम एशियाई देशों से होता था. लेकिन, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में ब्लॉक कर दिया, जिसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अभी दबाव में हैं. हालांकि, भारत ने रूस जैसे देशों से तेल इंपोर्ट करके कच्चे तेल की सप्लाई में आई रुकावटों को कुछ हद तक कम किया है. इस बीच, इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए गैस सप्लाई में कटौती की गई है और होटल और रेस्टोरेंट जैसी कमर्शियल जगहों के लिए LPG के दाम बढ़ाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- काउंटिंग सेंटर्स पर अब नहीं चलेगी ‘सेटिंग’, EC का नया QR Code सिस्टम, बिना स्कैनिंग नहीं मिलेगी एंट्री
News Source: PTI
