Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में उठा पटक और बढ़ती डिमांड की वजह से सोने-चांदी के भाव में उतार से अधिक चढ़ाव (तेजी) देखी जा रही है. हालांकि, पिछले चार दिनों में चांदी के अलावा सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है.
Gold Silver Price Today: दुनिया के कई क्षेत्रों में जारी युद्ध और तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव आसमान छूते दिख रहे हैं. वहीं, हमारे देश भारत में शादी के सीजन और सुरक्षित संपत्ति निवेश की वजह से भी कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखी जा रही है. इस बीच सोने-चांदी के भाव को लेकर एक खास अपडेट है.
जी हां, प्रति किलो चांदी के भाव में 7000 रुपये की गिरावट देखी गई है. वहीं, सोने की कीमत में भी सुस्ती दर्ज की गई है. यह गिरावट पिछले चार दिनों में आई है. आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस को लेकर देश की कमोडिटी मार्केट बंद है, जिसकी वजह से गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट भाव अभी 30 अप्रैल का ही दिखा रहा है. आइए जानते हैं कि पिछले चार दिनों में यानी 27 अप्रैल से लेकर अब तक सोने(24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट)-चांदी की कीमत क्या रही हैं, इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि एक ग्राम सोने का ताजा भाव क्या है.
सोने की कीमत में 2800 से अधिक की गिरावट
सबसे पहले यहां बात हम गोल्ड यानी सोने की करते हैं. 27 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 495 रुपये था, जो 28 अप्रैल को घटकर 1 लाख 49 हजार 557 रुपये, 29 अप्रैल को 1 लाख 48 हजार 821 रुपये और 30 अप्रैल को 1 लाख 48 हजार 652 रुपये हो गया.
22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 27 अप्रैल को 1 लाख 38 हजार 769 रुपये, 28 अप्रैल को 1 लाख 36 हजार 994 रुपये, 29 अप्रैल को 1 लाख 36 हजार 320 रुपये और 30 अप्रैल को 1 लाख 36 हजार 165 रुपये रही है. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 27 अप्रैल को 1 लाख 13 हजार 621 रुपये, 28 अप्रैल को 1 लाख 12 हजार 168 रुपये, 29 अप्रैल को 1 लाख 11 हजार 616 रुपये और 30 अप्रैल को 1 लाख 11 हजार 489 रुपये रही है. 24 कैरेट के हिसाब से देखें तो 10 ग्राम सोने की कीमत में पिछले चार दिनों में 2843 रुपये की गिरावट आई है.
7000 रुपये से अधिक लुढ़की चांदी
अब बात चांदी की करते हैं. 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच चांदी की कीमत में 7000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है. 27 अप्रैल को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 103 रुपये था. 28 अप्रैल को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 38 हजार 339 रुपये, 29 अप्रैल को 2 लाख 38 हजार 911 रुपये और 30 अप्रैल को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 36 हजार 882 रुपये थी.
एक ग्राम सोने का ताजा भाव
लेटेस्ट कीमत के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 15 हजार 26 रुपये है. 22 कैरेट के एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 764 रुपये और 18 कैरेट के सोन का भाव 11 हजार 270 रुपये है.
यहां खास ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के भाव में कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Live Times अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों और निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
