Home Lifestyle World Laughter Day पर दोस्तों को शेयर करें ये 10 मजेदार जोक्स, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

World Laughter Day पर दोस्तों को शेयर करें ये 10 मजेदार जोक्स, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

by Neha Singh
0 comment
World Laughter Day Jokes

World Laughter Day Jokes: हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है. आज आप अपने दोस्तों को कुछ मजेदार जोक्स भेजकर उन्हें वर्ल्ड लाफ्टर डे जरूर विश करें.

3 May, 2026

लाइफ में हंसी-मजाक बहुत जरूरी है. बिना हंसे या मुस्कुराएं लाइफ बहुत बोरिंग हो जाती है. हंसना सिर्फ एक फीलिंग ही नहीं, बल्कि हैपी माइंड के लिए एक बेहतरीन दवा है. हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने की एहमियत बताने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) मनाया जाता है. इसे 1998 में डॉ. मदन कटारिया ने शुरू किया था, ताकि हंसी के जरिए तनाव कम किया जा सके.

हम सभी का एक ऐसा ग्रुप जरूर होता है, जिसमें लोग एक दूसरे का मजाक उड़ाते हैं और खूब मस्ती करते हैं. आज वर्ल्ड लाफ्टर डे पर आप अपने उन दोस्तों को कुछ मजेदार जोक्स भेजकर उन्हें भी हंसाएं. यहां टॉप 10 फनी जोक्स दिए गए हैं, इन्हें अपने दोस्तों के ग्रुप में जरूर भेजे.

10 मजेदार जोक्स

टीचर: बताओ “I Love You” का आविष्कार किस देश में हुआ?
स्टूडेंट: चीन में.
टीचर: कैसे?
स्टूडेंट: क्योंकि इसमें गारंटी नहीं होती, क्वालिटी नहीं होती और चलता बहुत है.

बंता: तू रोज जिम जाता है, असर क्यों नहीं दिखता?
संता: क्योंकि मैं अंदर नहीं जाता.

बॉस: तुम ऑफिस लेट क्यों आते हो?
कर्मचारी: सर, मैंने सपना देखा था कि मैं टाइम पर आ गया…
बॉस: फिर?
कर्मचारी: उसी खुशी में सोता रह गया.

संता: मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे बहुत नाराज है.
बंता: क्यों?
संता: मैंने उसका फोन “एयरप्लेन मोड” में डाल दिया…
बंता: फिर?
संता: अब कह रही है उड़ क्यों नहीं रहे.

बंता: तेरी लाइफ का सबसे बड़ा दुख क्या है?
संता: मोबाइल 100% चार्ज हो और कोई मैसेज ही न आए

संता: यार, मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है.
बंता: क्यों?
संता: मैंने उससे कहा कि तुम गुस्से में भी बहुत सुंदर लगती हो…
अब रोज गुस्सा करती है

संता: मैंने एक नया बिजनेस शुरू किया है.
बंता: क्या?
संता: लोगों को सलाह देता हूं…
बंता: पैसे मिलते हैं?
संता: नहीं, लेकिन लोग मानते भी नहीं

टीचर: अगर मेहनत करोगे तो कुछ बनोगे.
स्टूडेंट: और अगर नहीं की?
टीचर: तो motivational speaker

टीचर: 2+2 कितना होता है?
बच्चा: 4
टीचर: बहुत अच्छा!
संता: सर, अगर 2 दोस्त और आ जाएं तो?
बच्चा: पार्टी

पापा: बेटा, आजकल क्या सीख रहे हो?
बेटा: धैर्य…
पापा: वो कैसे?
बेटा: WiFi connect होने का इंतजार करके

यह भी पढ़ें- रात की रौनक और स्ट्रीट फूड का असली स्वाद, दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?