Samay Raina Sunil Pal: कपिल शर्मा ने सुनील पाल और समय रैना को एक साथ अपने शो पर लाकर सभी को चौंका दिया है. लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में खूब मजे लिए हैं.
3 May, 2026
कपिल शर्मा ने अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड इतना स्पेशल बना दिया कि लोग हैरान रह गए. उन्होंने अपने शो पर अब तक का सबसे बड़ा कोलैब करवा दिया है. कपिल शर्मा दो अपोजिट आइडिया और एक दूसरे की आलोचना करने वाले लोगों को एक ही स्टेज पर लेकर आए हैं, जिससे उनका शो और खास हो गया है. हम बात कर रहे हैं जेन जी के फेवरेट कॉमेडियन समय रैना और लेजेंड्री कॉमिक सुनील पाल की. कपिल अपने लेटेस्ट एपिसोड में दोनों को साथ लेकर आए हैं.
शॉक रह गई ऑडियंस
यह इसलिए इतना चौंकाने वाला है, क्योंकि इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना और रणवीर अलाहबादिया पहली बार एक साथ नजर आए. सुनील पाल ने कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान समय रैना और रणवीर अलाहबादिया की खूब आलोचना की थी और उन्हें अश्लील और युवाओं को भटकाने वाला कहा था, लेकिन कपिल ने समय और रणवीर को सरप्राइज करने के लिए सुनील पाल को भी शो पर बुला लिया, जिन्हें देख सभी चौंक गए. जनता के लिए भी यह बहुत शॉकिंग था. जब शो की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब मजे लिए.
‘शक्तिमान को बुला लेते’
सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि मेकर्स को और आगे बढ़कर मुकेश खन्ना को बुलाना चाहिए था, जिससे एपिसोड और एंटरटेनिंग हो जाता. कुछ कमेंट्स में लिखा था, “अगर उन्होंने मुकेश खन्ना को बुलाया होता तो मजा आता.” दूसरे यूजर्स ने मजाक में लिखा, “अब सिर्फ शक्तिमान बचा है.” एक अन्य ने कहा, “मेकर्स को पता था कि वे क्या कर रहे हैं.”

सुनील पाल ने समय को कहा था अश्लील
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में, सुनील पाल ने समय के कॉमेडी स्टाइल की कड़ी बुराई करते हुए उन्हें “गंदगी फैलाने वाला” और शो में अश्लील कंटेंट का इस्तेमाल करने वाला कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए. इस बीच, समय रैना ने एक पॉडकास्ट में सुनील पाल पर अपनी राय शेयर करते हुए उन्हें “फ्रस्ट्रेटेड आदमी” कहा था.
मुकेश खन्ना और समय रैना की कॉन्ट्रोवर्सी
सुनील पाल की तरह मुकेश खन्ना ने भी लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान समय रैना की कड़ी आलोचना की थी. मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई. यह विवाद तब शुरू हुआ जब समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल “स्टिल अलाइव” में अपने पुराने शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” को लेकर हुए विवाद का जिक्र किया और मुकेश खन्ना के कमेंट्स का जवाब दिया. समय ने शक्तिमान के किरदार का मजाक भी उड़ाया था. मुकेश खन्ना इस मजाक से नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर समय के खिलाफ एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने समय को टेढ़ी दुम वाला कुत्ता कहा था. हालांकि लोगों ने सुनील पाल और समय रैना का एपिसोड काफी इंजॉय किया.
यह भी पढ़ें-OTT पर लगा 6 नई फिल्मों और धांसू सीरीज का मेला, इस लॉन्ग वीकेंड पर अब कोई न रहेगा अकेला!
