Tata Technologies: 4 मई को Tata Technologies ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. इसमें कंपनी को 204 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.
Tata Technologies: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार काफी उतार-चढ़ाव दिखा रहा है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये की सुस्ती और विदेशी निवेशकों के द्वारा लगातार बिकवाली ने मार्केट को अस्थिर कर दिया है. हालांकि, इस दौरान विभिन्न कंपनियों के चौथी तिमाही के आ रहे अच्छे नतीजे पात्र निवेशकों को इस उतार-चढ़ाव की मार्केट में राहत भी दे रहे हैं.
इस बीच आज 5 मई को टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Technologies के शेयरों में 10 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. लाल निशान में कारोबार कर रहे शेयर बाजार में Tata Technologies के शेयर अभी (11 बजकर 13 मिनट) पर 7.97 फीसदी की तेजी के साथ 638.40 पर ट्रेड कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है वजह.
11.70 रुपये का डिविडेंड
Tata Technologies Share में आज शानदार तेजी दिख रही है. इसकी वजह बीते दिनों कंपनी के आए अच्छे तिमाही नतीजे बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 11.70 रुपये के दो खास डिविडेंड का ऐलान भी किया है. Tata Technologies के द्वारा स्टॉक एक्सचेंज BSE पर दी गई जानकारी के अनुसार, 4 मई को कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 8.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 3.35 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया.
इन दोनों को मिलाकर डिविडेंड से प्रति शेयर पर मिलने वाली राशि 11.70 रुपये हो रही है. कंपनी ने बताया है कि इस डिविडेंड का पेमेंट वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के अंदर किया जा सकता है.
Tata Technologies q4 results: 204 करोड़ रुपये का मुनाफा
बीते दिनों (4 मई)Tata Technologies ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. इसमें मालूम हुआ कि कंपनी को नेट प्रॉफिट यानी मुनाफा 204 करोड़ रुपये का हुआ है, जो पिछली तिमाही से काफी अच्छा है. वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की आय 15.1 प्रतिशत बढ़कर 1572 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
कंपनी ने पहले भी दी है डिविडेंड
ऐसा नहीं है कि Tata Technologies ने पहली बार डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे पहले भी कंपनी ने कई बार अपने पात्र शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. जून 2025 में कंपनी ने 8.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 3.35 रुपये के स्पेशल डिविडेंड दी थी. वहीं, जून 2024 में 8.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 1.65 रुपये का स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था.
डिविडेंड क्या होता है?
डिविडेंड को लाभांश भी कहते हैं. जब कोई कंपनी फायदे में होती है तो अपने इस मुनाफे की कुछ राशि को अपने पात्र शेयरधारकों को इनाम के रूप में देने का फैसला करती है. इसे ही डिविडेंड कहा जाता है. किसी भी कंपनी के डिविडेंड का फायदा आपको तब ही होता है जब आपके पास उसके शेयर्स रिकॉर्ड डेट से पहले होते हैं. रिकॉर्ड डेट के बाद शेयरों की खरीदारी करने पर आपको पहले से ऐलान हुए डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है.
यह भी पढ़ें: Stock Market में मची है आज गजब की खींचतान, इन सेक्टर्स ने बचा ली इन्वेस्टर्स के साथ बाज़ार की आन!
