Dividend News: Oracle Financial Services Software Ltd. के डिविडेंड इतिहास की बात करें तो इसने पहले भी कई बार डिविडेंड दी है. नवंबर 2025 में कंपनी ने 130 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दी थी.
Dividend News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है. इस दौरान स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कई सारी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे भी आ रहे हैं. इनमें से कई ऐसी भी कंपनियां हैं जो अपने पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का लाभ भी दे रही हैं. इस बीच कुछ निवेशकों की निगाहें 270 रुपये के अंतरिम डिविडेंड पर भी है.
जी हां, Oracle Financial Services Software Ltd. कंपनी ने बीते दिनों 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए अपने चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी. तब कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 270 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया था. इस डिविडेंड को पाने के लिए आज आखिरी मौका भी है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
270 रुपये का अंतरिम डिविडेंड पाने का आखिरी मौका
बीते दिनों Oracle Financial Services Software Ltd. ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 270 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. इस डिविडेंड के लिए एक्स डेट 7 मई 2026 है. किसी भी डिविडेंड को पाने के लिए आपको एक्स डेट से एक दिन पहले (या उससे पहले) तक उस कंपनी के शेयर खरीदने होते हैं. एक्स डेट के दिन या उसके बाद शेयर की खरीदारी करने पर आपको पहले से ऐलान हो चुके डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है. अगर आपके पास Oracle Financial Services Software share हैं तो आपको इसके डिविडेंड का लाभ मिल सकता है. वैसे इस डिविडेंड को पाने के लिए आज आखिरी मौका है.
कंपनी पहले भी दे चुकी है डिविडेंड
Oracle Financial Services Software Ltd. के डिविडेंड इतिहास की बात करें तो इसने पहले भी कई बार डिविडेंड दी है. नवंबर 2025 में कंपनी ने 130 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दी थी. मई 2025 में 265 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, मई 2024 में 240 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और मई 2023 में 225 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दी थी. अब यह मई 2026 में 270 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है.
Oracle Financial Services Software Share price
Oracle Financial Services Software Share price की बात करें तो इसमें अभी 0.16 फीसदी (12:23 बजे) की गिरावट दिखी है. ये शेयर लाल निशान में 9686 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिख रहे हैं. इस शेयर का पिछले 52 हफ्ते का हाई 9948 रुपये रहा है और लो 6232 रुपये है. इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 84,316.70 करोड़ रुपये का है.
यह भी पढ़ें: Stock Market ने भरी उड़ान और इंडिगो को मिली नई जान! तेल हुआ ठंडा, बाजार में फिर चला बुल्स का डंडा!
