Home Latest News & Updates Stock Market ने भरी उड़ान और इंडिगो को मिली नई जान! तेल हुआ ठंडा, बाजार में फिर चला बुल्स का डंडा!

Stock Market ने भरी उड़ान और इंडिगो को मिली नई जान! तेल हुआ ठंडा, बाजार में फिर चला बुल्स का डंडा!

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market ने भरी उड़ान और इंडिगो को मिली नई जान! 'शांति पैगाम' से तेल हुआ ठंडा, दलाल स्ट्रीट पर फिर चला बुल्स का डंडा!

Stock Market Update: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर जैसे ही तनाव कम हुआ, तो उसका असर शेयर मार्केट पर भी दिखा. अगर आप भी इन्वेस्टर हैं, तो मार्केट की इस हरियाली की बाकी वजह भी जान लें.

06 May, 2026

बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स के लिए ताजी हवा के झोंके जैसी रही. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव हिंट्स और अमेरिका-ईरान के बीच शांति की बढ़ती उम्मीदों ने दलाल स्ट्रीट पर रौनक ला दी है. सेंसेक्स करीब 585 पॉइन्ट की बढ़त के साथ 77,600 के लेवल को पार कर गया. वहीं, निफ्टी भी 188 पॉइन्ट की छलांग लगाकर 24,221 के पार निकल गया. बाजार की इस हरियाली के पीछे सबसे बड़ा हाथ कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का है. इसके अलावा बड़ी कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे भी इसकी वजह रहे.

कौन बना आज का ‘किंग’

आज शेयर मार्केट में एविएशन सेक्टर की बड़ी कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) के शेयर्स में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई. इसकी पांच दिनों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया. इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स भी आज टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. दूसरी तरफ, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर्स में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का प्रोफिट मामूली रूप से गिरने की वजह से इन्वेस्टर्स ने इसमें बिकवाली की. ONGC और पावर ग्रिड के शेयर भी आज लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंःShare Market: सेंसेक्स में निचले स्तर से 500 अंकों की रिकवरी, निफ्टी 24000 के ऊपर हुआ बंद

कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड

रिजल्ट के इस मौसम में कई कंपनियों ने कमाल कर दिया है. इसमें हीरो मोटोकॉर्प का नाम सबसे ऊपर है. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी का प्रोफिट 30% बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के रेवेन्यू में भी 29% की जबरदस्त बढ़त देखी गई है. इसके अलावा कोफोर्ज ने भी सबको चौंकाते हुए अपने प्रोफिट में 145% का भारी उछाल दर्ज किया है. पुनावाला फिनकॉर्प कंपनी का नेट प्रोफिट 309% बढ़कर 255 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ऑर्डर्स की बरसात

बीईएल और केईसी इंटरनेशनल बाजार में तेजी के बीच कई कंपनियों को बड़े सरकारी और प्राइवेट ऑर्डर्स मिले हैं. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL कंपनी को भारतीय सेना से 1,251 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है. जीके एनर्जी और ओसवाल पंप्स की तरफ से भी अच्छी खबर है. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की सौर कृषि पंप योजना के तहत इन दोनों कंपनियों को करोड़ों के ऑर्डर्स मिले हैं, जिससे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हलचल बढ़ गई है.

ट्रंप का पीस मैसेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस मैसेज ने ग्लोबल मार्केट में जोश भर दिया है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों को निकालने के ऑपरेशन को भी फिलहाल रोकने का फैसला किया है. इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरकर 108 डॉलर के करीब आ गई हैं, जिससे भारतीय बाजार में महंगाई कम होने की उम्मीद जगी है. इसके अलावा भले ही फॉरेन इन्वेस्टर्स बिकवाली कर रहे हों, लेकिन घरेलू निवेशकों (DIIs) का भरोसा शेयर मार्केट को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः L&T Dividend: अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट के साथ जानें कब खाते में आएंगे पैसे

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?