Second Hand Things Vastu Rule: कुछ लोग पैसे बचाने के चक्कर में सेकंड हैंड चीजों को घर में ले आते हैं, जो बाद में उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि घर में किन सेकंड हैंड चीजों को नहीं लाना चाहिए.
6 May, 2026
किसी भी घर के लिए वास्तु नियमों को पालन करना बहुत जरूरी होता है.घर में रखी चप्पल से लेकर मंदिर तक, वास्तु शास्त्र में हर चीज की सही बनावट और सही दिशा के बारे में बताया गया है. वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही घर में कोई चीज लानी चाहिए और उसे उसकी सही स्थान पर रखना चाहिए. लेकिन कई लोग जानकरी न होने के कारण कुछ भी घर में ले आते हैं. ऐसे ही कुछ लोग पैसे बचाने के चक्कर में या एंटीक लुक देखकर सेकंड हैंड चीजों को घर में ले आते हैं, जो बाद में उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाती हैं. चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार, घर में किन सेकंड हैंड चीजों को भूलकर भी नहीं लाना चाहिए.
क्यों घर में नहीं लानी चाहिए सेकंड हैंड चीजें
वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर आप दूसरों की इस्तेमाल की हुई चीजें घर में लाते हैं, तो उसके साथ नकारात्मक ऊर्जा भी आती है, जिसके कारण घर में कलेश होता और कंगाली आती है. दरअसल, जब भी कोई किसी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसकी ऊर्जा, भावनाएं और भाग्य उस चीज से जुड़ जाता है. जब आप सेकंड हैंड चीजें घर लाते हैं, तो उसके मालिक की ऊर्जा, उसका भाग्य और यहां तक कि उसके संकट भी आपके घर आ सकते हैं. इन कारणों से सेकंड हैंड चीजों को खरीदना या घर में लाना अशुभ माना जाता है.
पुराना बेड
वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे का इस्तेमाल किए हुए बेड या सोने का बिस्तर नहीं अपने घर में नहीं लाना चाहिए. उस चीज में सोने वाले व्यक्ति की ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है. जब आप उस बेड पर साएंगे, तो आपकी नींद खराब हो सकती है और आपका स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है. साथ ही आपके घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो सकता है.

पुरानी घड़ियां
घड़ी घर के वास्तु के लिए बहुत जरूरी है. इसे समय और भाग्य का प्रतीक माना जाता है. किसी और की घड़ी पहनना या घर में पुरानी घड़ी रखना आपकी तरक्की में रुकावट डाल सकता है. अगर पिछले मालिक का समय खराब चल रहा था, तो इससे भी आपकी तरक्की पर असर पड़ सकता है, इसलिए हमेशा अपने घर में नई और चालू घड़ी ही रखें.
पुराने कपड़े और जूते
लोग अक्सर दूसरे लोगों के पुराने कपड़े या जूते ले लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, यह सही नहीं है. फटे या पुराने जूते पहनने से आपकी कुंडली में शनि दोष बढ़ सकता है. दूसरे व्यक्ति की बीमारियां या नेगेटिव एनर्जी कपड़ों के जरिए आपके शरीर और मन पर असर डाल सकती हैं.

सोफा फर्नीचर
सोफा और कुर्सियां ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल परिवार और बाहर के लोग लंबे समय तक करते हैं. वास्तु के अनुसार, इन्हें अपने घर में रखने से आपके घर की खुशहाली में रुकावट आ सकती है, क्योंकि फर्नीचर की लकड़ी जल्दी एनर्जी सोख लेती है, इसलिए हो सके तो पुराना फर्नीचर न लें.
सफाई का सामान
झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. कभी भी किसी और की पुरानी झाड़ू न लें और न ही अपनी इस्तेमाल की हुई झाड़ू किसी को दें. घर में पुरानी झाड़ू लाने से गरीबी और पैसे की तंगी आ सकती है. झाड़ू के अलावा भी आप कोई भी सफाई का सामान किसी ओर से न लें.
यह भी पढ़ें-19 साल बाद बना दुर्लभ योग, ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 8 बड़े मंगलवार, जानें सभी की तिथि और सही पूजा विधि
