Home Top News USA-Iran Tension:’…तो बमबारी शुरू हो जाएगी’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

USA-Iran Tension:’…तो बमबारी शुरू हो जाएगी’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

by Live Times
0 comment
Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है. स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को न खोलने पर ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है.

Donald Trump: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से धमकी दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार , बुधवार को प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को नई धमकी देते हुए कहा कि अगर वह स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को दोबारा नहीं खोलता है तो उस पर और बमबारी होगी. यह बमबारी पहले से कहीं अधिक और तेज होगी.

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब दुनिया ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने की डील पर बात बनने की संभावना जता रही है. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज दुनिया का एक ऐसा महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जिसके जरिए दुनिया भर के कई देशों को तेल, गैस समेत अन्य चीजों की सप्लाई होती है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी इस तनाव में इस रास्ते को काफी प्रभावित किया है.

…तो बमबारी शुरू हो जाएगी- ट्रंप

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा, “यह मानते हुए कि ईरान सहमत शर्तों को मानने के लिए राजी हो जाता है, जो शायद एक बड़ी धारणा है, तो पहले से ही चर्चित ‘एपिक फ्यूरी’ का अंत हो जाएगा. और अत्यधिक प्रभावी नाकाबंदी के कारण स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज ईरान सहित सभी के लिए खुला रहेगा.” उन्होंने आगे कहा, “अगर वे सहमत नहीं होते हैं तो बमबारी शुरू हो जाएगी और दुख की बात है कि यह पहले की तुलना में कहीं अधिक हाई लेवल पर और तेज होगी.”

पहली बार डील के इतने करीब पहुंचे ईरान-अमेरिका

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों और दो अन्य स्रोतों से बताया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध को खत्म करने और अधिक विस्तृत परमाणु बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अगले 48 घंटों में कई बड़े और अहम मुद्दों पर ईरान से जवाब की उम्मीद कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी बात पर कोई सहमति नहीं बनी है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों पक्ष डील के इतने करीब पहुंचे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, इस डील में ईरान के द्वारा परमाणु संवर्धन पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता, अमेरिका द्वारा अपने प्रतिबंधों को हटाने, अरबों डॉलर की फ्री की गई ईरानी राशि को जारी करने पर सहमति के साथ दोनों पक्षों के द्वारा स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज पर जहाजों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को हटाना शामिल है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा नहीं देगा US, ट्रंप ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, क्यों लिया फैसला?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?