Home Latest News & Updates Bank Holiday: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर बंगाल में बैंक बंद, आपके शहर का क्या है हाल?

Bank Holiday: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर बंगाल में बैंक बंद, आपके शहर का क्या है हाल?

by Amit Dubey
0 comment
Bank Holiday

Bank Holiday: आप बैंकों में छुट्टियों के दौरान कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. इसमें UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

Bank Holiday: आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल के बैंकों में छुट्टी है. रवींद्रनाथ टैगोर, बंगाल सहित भारत और विश्व में काफी प्रमुख हस्तियों में से एक रहे हैं. इन्होंने ही हमारे देश का राष्ट्रगान ‘जन गण गन…’ की रचना की थी. इन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. इनकी जयंती पर बंगाल के बैंकों में छुट्टी है. लेकिन क्या आपके शहर के भी बैंक आज बंद हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं.

शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद

हमारे देश में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाए गए कैलेंडर (आरबीआई कलेंडर छुट्टियां) के अनुसार काम करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टी, क्षेत्रीय अवकाश(छुट्टी) और RBI द्वारा अनिवार्य विशेष दिन शामिल होते हैं. बैंक आम तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जब तक कि असाधारण परिस्थितियां अन्यथा न हों.

आज 9 मई को मई महीने का दूसरा शनिवार है. महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में आज बैंक बंद हैं. वहीं, कल 10 मई को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.

मई में आने वाली छुट्टियां

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. इस दिन पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, महीने का दूसरा शनिवार रहने की वजह से भी देश के बैंक बंद रहेंगे.

10 मई को रविवार
10 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

16 मई को सिक्किम दिवस
16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस है. इस दिन राज्य के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

17 मई को रविवार
17 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

23 मई को चौथा शनिवार
23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, इस वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

24 मई को रविवार
24 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

26 मई
26 मई को काजी नजरुल इस्लाम की जयंती है. इसलिए इस दिन त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे.

27 मई को अधिकतर राज्यों में बैंक बंद
27 मई को ईद-उल अधा (बकरीद)/ ईद उल अजहा है. इस मौके पर असम, हैदराबाद, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, आईजोल, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, कोच्चि, कोहिमा, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, केरल और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

28 मई
देश के कई राज्यों में 28 मई को भी बकरीद मनाई जाएगी. इस दिन बिहार, श्रीनगर, गोवा, चेन्नई, नागपुर, मुंबई, जम्मू, जयपुर, बेंगलुरु और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे.

31 मई को रविवार
महीने का आखिरी दिन रविवार है. इसलिए इस दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

छुट्टियों में इन सेवाओं का लें लाभ

आप बैंकों में छुट्टियों के दौरान कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. इस दौरान आपको एटीएम से पैसे निकालने हों या फिर मोबाइल एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट या बैलेंस की जानकारी लेनी हो, इन सभी कामों को बैंकों में छुट्टी के दौरान भी किया जा सकता है. इसके अलावा आप UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Stock Market में कई सेक्टर्स में सुनामी, पिडिलाइट ने भी किया इन्वेस्टर्स मालामाल!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?