Home Latest News & Updates Stock Market में कई सेक्टर्स में सुनामी, पिडिलाइट ने भी किया इन्वेस्टर्स मालामाल!

Stock Market में कई सेक्टर्स में सुनामी, पिडिलाइट ने भी किया इन्वेस्टर्स मालामाल!

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market का हाल, एवलॉन टेक्नोलॉजीज के शेयरेस में सुनामी, पिडिलाइट ने भी इन्वेस्टर्स को किया मालामाल!

Stock Market: हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार भी शेयर मार्केट में किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह ही लग रहा है. आप भी जानें किस सेक्टर में दिखी सबसे ज्यादा हरियाली.

08 May, 2026

शेयर बाजार में आज हलचल तेज है. कहीं प्रोफिट की बारिश हो रही है तो कहीं गिरावट इन्वेस्टर्स को डरा रही है. दरअसल, 8 मई, 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए मिली-जुली रही. निफ्टी 24,200 के नीचे खुला, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि इन्वेस्टर्स की चांदी हो गई. ऐसे में आप भी आज के बाजार की वो बड़ी बातें जान लें, जो आपके पोर्टफोलियो पर असर डाल रही हैं.

एवलॉन टेक्नोलॉजीज

आज के दिन का असली हीरो ‘एवलॉन टेक्नोलॉजीज’ रहा. इसके शेयर की कीमत में 10.58 प्रतिशत की भारी बढ़त देखी गई. ये 1,388.50 रुपये के साथ अपने 52 वीक के हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गया. खास बात ये है कि पिछले 5 दिनों के मुकाबले इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में 267 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं, हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी ‘थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज’ के प्रोफिट ने भी सबको चौंका दिया. कंपनी का प्रोफिट पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 47.1 करोड़ रुपये हो गया. इस वजह से शेयर की कीमत 8.83 प्रतिशत बढ़कर 510 रुपये पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ेंःStock Market Today: बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! 114 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान में बंद

पिडिलाइट का जलवा

फेविकोल बनाने वाली कंपनी ‘पिडिलाइट इंडस्ट्रीज’ ने भी इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के प्रोफिट में 36.6 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका शेयर 2.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,482 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ‘थर्मेक्स’ के लिए भी आज का दिन खास रहा, इसके शेयर ने भी 4,470 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया.

इन शेयर्स की बिगड़ी चाल

‘सीसीएल प्रोडक्ट्स’ ने भी अपने प्रोफिट में 46 प्रतिशत की भारी बढ़त दिखाई, लेकिन इसके बावजूद शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई. कुछ ऐसा ही हाल ‘महानगर गैस’ (MGL) का रहा, जिसका प्रोफिट 35 प्रतिशत गिरने की खबर से शेयर 1.79 प्रतिशत टूट गया. ‘कोल इंडिया’ में भी लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के लिए एक अच्छी खबर आई है. आरबीआई ने बैंक को साउथ इंडियन बैंक, सिटी यूनियन बैंक और जेके बैंक में 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. हालांकि, आज बैंक का शेयर 0.51 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.

टेंशन का असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर इंटरेशनल मार्केट पर दिख रहा है. कच्चा तेल 2 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 96.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, इन्वेस्टर्स का भरोसा सोनेपर बढ़ा है, जो 4,700 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स भी मजबूत हुआ है, जिससे रुपया आज 33 पैसे गिरकर 94.58 के लेवल पर खुला.

इन कंपनियों पर नज़र

आज यानी 8 मई को बाजार की कुछ बड़ी कंपनियां अपने रिजल्ट अनाउंस करने वाली हैं. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, टाटा कंज्यूमर, स्विगी, ह्युंडई मोटर इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन नतीजों का असर दोपहर बाद बाजार की दिशा तय करेगा.

यह भी पढ़ेंः दो दिनों में चांदी में 15000 रुपये का बड़ा उछाल, सोना भी 1.50 लाख के पार; जानें ताजा भाव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?