Home Latest News & Updates क्या कुश्ती पर बयान देकर बुरी फंसी विनेश फोगाट? WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दी ये सजा

क्या कुश्ती पर बयान देकर बुरी फंसी विनेश फोगाट? WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दी ये सजा

by Sachin Kumar
0 comment
WFI issues show-cause notice Vinesh Phogat

Vinesh Phogat : पहलवान विनेश फोगाट के ऊपर एक बार फिर गाज गिरी है. पहलवान को WFI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 26 जून तक घरेलू कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने से भी अयोग्य करार दे दिया है.

Vinesh Phogat : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच एक बार तकरार हो गई है. WFI ने पहलवान को कारण बताओ नोटिस भेजा है. WFI की तरफ से यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के बाद की है. साथ ही कुश्ती प्लेयर को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य करार दे दिया है. मामला यह है कि उन्होंने UWW के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले एथलीटों के लिए अनिवार्य 6 महीने की नोटिस अवधि को पूरा नहीं किया था.

वापसी से पहले निगरानी बहुत जरूरी

संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि यदि विनेश कुश्ती की दुनिया में वापसी करना चाहती है तो उन्हें ITA या इंटरनेशनल फेडरेशन को करीब 6 महीने पहले सूचना देनी होगी. साथ ही उन्हें एंटी-डोपिंग टेस्टिंग भी उपलब्ध कराना होगा. वहीं, वाडा नियम 5.6.1 के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी यदि कुश्ती टेस्टिंग से बाहर रहने के बाद फिर से मैदान में वापसी करता है तो वह सीधा प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता है. फिर वह अगर ऐसा करता है तो परिणाम अमान्य माना जाएगा.

मिस कर दिया था ड्रोप टेस्ट

महासंघ द्वारा जारी किया गया इस नोटिस में कई पुरानी और नई शिकायतों का पुलिंदा है. इसमें पेरिस ओलिंपिक के दौरान वजन न कर पाने के कारण हुई अयोग्यता, मार्च 2024 में पटियाला ट्रायल के दौरान दो अलग-अलग भार वर्गों (50 और 53 किग्रा) में भाग लेना और WFI के संविधान की अवहेलना जैसे आरोप शामिल हैं. उनके ऊपर सबसे बड़ा गंभीर मुद्दा डोपिंग से जुड़ा है. महासंघ ने दावा किया है कि विनेश ने अपनी वेयरअबाउट्स साझा करने में चूक की है जिसके कारण 18 दिसंबर 2025 को उनका एक टेस्ट भी मिस हो गया था.

बृजभूषण सिंह पर साधा निशाना

मामला यह है कि बीते दिनों पहले विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मैं उन छह महिलाओं में शामिल हूं जिन्होंने बीजेपी के पूर्व सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. सात ही उन्होंने अपने आपको पहली बार पीड़ित भी बताया था. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों की वजह से उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने पड़ रही है.

कोर्ट में है मामला लंबित

विनेश ने कहा था कि वह पहले अपनी पहचान को इस मामले में सामने नहीं लाना चाह रही थीं और इसका कारण है कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन कहती है कि किसी भी पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह उसकी गरिमा और सम्मान से जुड़ा हुआ मामला है. साथ ही मैं कुछ परिस्थितियों की वजह से सामने आई हूं और मैं कुछ बताना भी चाहती हूं. मैं सबसे पहली बात यह कहना चाहती हूं कि मैं उन 6 लड़कियों में से एक हूं जिन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. साथ ही हमारी गवाई अभी चल रही है और देश के सामने जल्द पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप सभी को मेरा नमस्कार! उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि बीते 1.5 सालों से मैं रेसलिंग से काफी दूर थी. लेकिन कुछ महीने पहले मैंने एक बार फिर से रेसलिंग शुरू कर दी है. बड़ी ईमानदारी से मैं मेहनत कर रही हूं और जैसे मैंने देश के लिए पहले मेडल जीते हैं. वैसे ही मैं ईश्वर के आशीर्वाद और आप सबके सहयोग से एक बार फिर मेडल जीतकर देश के लिए लाऊं. उन्होंने आगे कहा कि मैं इस वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं आज से करीब एक महीने पहले रेसलिंग फेडरेशन द्वारा एक कंप्टिशन का अनाउंसमेंट किया गया, जिसका नाम ‘रेंकिंग टूर्नामेंट’ है. विनेश बताया कि यह टूर्नामेंट जहां पर आयोजित करवाया जा रहा है वह गोंडा उत्तर प्रदेश है. गोंडा में बृजभूषण सिंह का घर और कॉलेज है. वहां पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- क्या IPL 2026 के बाद महेंद्र सिंह धोनी की होगी विदाई? मैदान पर नहीं आते हैं नजर; जानें क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?