Home Latest News & Updates पश्चिम बंगाल जीतने के बाद PM मोदी ने धरती छूकर किया जनता को नमन! इंटरनेट पर वीडियो ने मचाई धूम!

पश्चिम बंगाल जीतने के बाद PM मोदी ने धरती छूकर किया जनता को नमन! इंटरनेट पर वीडियो ने मचाई धूम!

by Sachin Kumar
0 comment
PM Modi bowed ground to pay homage people

West Bengal : बंगाल में प्रंचड जीत के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी बीच एक घटना ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा आकर्षित किया, जब पीएम मोदी ने शीश झुकाकर जनता का आभार व्यक्त किया.

West Bengal : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ पांच नेताओं ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खास अंदाज में बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा किया. उनके इस शालीन भरे धन्यवाद का इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पीएम मोदी ने आभार व्यक्त किया

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी मंच पर ही दंडवत करके जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं. जब पीएम मोदी मंच पर झुकने लगे तो वहां पर मौजूद ने लोगों शोर मचाना शुरू कर दिया. वहीं, मानो जनता ने भी इस शालीनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हो. वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं! जनता का आशीर्वाद ही लोकतंत्र की सबसे सच्ची शक्ति और जन-संकल्प का सबसे श्रेष्ठ स्रोत है.

वरिष्ठ नेता समारोह में रहे मौजूद

आपको बताते चलें कि इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भव्य प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

इन नेताओं ने ली शपथ

मुख्यमंत्री सुवेंद्र अधिकारी के साथ बीजेपी ने 5 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें मुख्य रूप से दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, अग्निमित्रा पॉल और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं. बीजेपी ने मंत्री पद की शपथ के दौरान सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा. सुवेंदु के कैबिनेट में विभिन्न समुदाय और जातियों के लोगों को जगह दी गई. बता दें कि बीजेपी ने आजादी के बाद पहली बार राज्य में सरकार बनाई है और पार्टी ने 207 सीटों जीतकर आई है. वहीं, 15 सालों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

भगवा कुर्ता पहनकर ली सीएम पद की शपथ

BJP और भगवा का अपना एक अलग ही खास संबंध रहा है. इसके माध्यम से पार्टी अपनी राजनीतिक विचारधारा और हिंदुत्व को दर्शाने की कोशिश करती है. भगवा कई बार भाजपा की अपनी पहचान भी रहा है. आज सुवेंदु अधिकारी भी भगवा रंग में रंगे दिखे. उन्होंने भगवा कुर्ता पहनकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है. इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत गुरुदेव टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष समेत 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, मोदी और शाह भी रहे मौजूद

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?