Delhi Metro : दिल्ली में आईपीएल का मैच होने की वजह से DMRC ने गाइडलाइन जारी की है. इसके अनुसार, आम दिनों में चलने वाली मेट्रो इस तारीख का देरी तक चलेगी और इससे क्रिकेट प्रेमियों को काफी राहत मिलेगी.
Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत दी है. अरुण जेटली में आईपीएल के मैच की वजह से सर्विस बढ़ाने का ऐलान किया है. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, आम दिनों के मुकाबले दिल्ली मेट्रो मैच वाले दिन देर रात तक चलेगी और यह फैसला क्रिकेट देखकर घर की तरफ लौटने वाले लोगों के कारण लिया गया है. सभी लाइनों पर रात करीब 1 से 2 बजे तक मेट्रो टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है. वहीं, अब क्रिकेट प्रेमियों को एक सुरक्षात्मक यात्रा करने को मिलेगी और वह आसानी से भी अपने घर पहुंच जाएंगे.
इस दिन होगा दिल्ली का मुकाबला
8 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच रात सात बजे से शुरू होगा और करीब 10:30 बजे तक चलेगा. साथ ही मैच खत्म होने के बाद आम लोग जब मेट्रो स्टेशन की तरफ जाएंगे और उस दौरान वहां पर भारी भीड़ होने की पूरी उम्मीद होती है. कभी ऐसा होता है कि जल्दबाजी के दौरान कोई घटना भी घट जाती है और मेट्रो ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. बता दें कि स्टेडियम के पास सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, सिविल लाइंस और प्रगति मैदान है. ऐसे में जब लोग स्टेडियम से बाहर निकलेंगे तो इन मेट्रो स्टेशन पर भारी भिड़ जुट जाएगी.
वहीं, मेट्रो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस जानकारी को साझा करते हुए लिखा, दिल्ली मेट्रो ने 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है, ताकि मैच के बाद घर लौटने वाले सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यात्रा सुगम और परेशानी-मुक्त हो सके.
ट्रैफिक पुलिस ने भी जारी एडवाइजरी
दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी मैच को ध्यान में रखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 7 बजे से शुरू होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना है. ऐसे में अगर आप इस इलाके से गुजरने वाले हैं तो उस दौरान दूसरे रास्ते का चयन करें. शाम 6 से 7 बजे के बीच इस रास्ते से घर की तरफ जाने से बचे.
मैच के बीच दिल्ली ट्रैफिक ने शाम 5 बजे से 12 बजे तक के लिए यह ऐसी व्यवस्था लागू की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने सलाह दी है कि भारी संख्या में दर्शक मेट्रो का इस्तेमाल करें और इससे जाम में बचने की काफी उम्मीद होगी. साथ ही यात्रा भी एकदम सुरक्षित होगी.
यह भी पढ़ें- क्या कुश्ती पर बयान देकर बुरी फंसी विनेश फोगाट? WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दी ये सजा
News Source: PTI
