Home Latest News & Updates कौन हैं एस. कीर्तना, जिन्होंने एकमात्र महिला मंत्री के रूप में विजय कैबिनेट में बनाई जगह?

कौन हैं एस. कीर्तना, जिन्होंने एकमात्र महिला मंत्री के रूप में विजय कैबिनेट में बनाई जगह?

by Amit Dubey
0 comment
S Keerthana

S Keerthana: कीर्तना ने शिवकाशी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जी अशोकन को 11670 वोटों से हराया था. कीर्तना को कुल 68,709 वोट मिले थे, जबकि अशोकन को 57039 वोट मिले.

S Keerthana: तमिलनाडु में TVK के नेतृत्व में राज्य सरकार बन गई है. आज चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक्टर से नेता बने टीवीके प्रमुख चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. विजय के अलावा कुल 9 विधायकों व नेताओं को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें थिरू एन. आनंद, आधव अर्जुन, अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और एस. कीर्तना के नाम शामिल हैं.

इस बीच विजय के कैबिनेट में शामिल एस. कीर्तना की चर्चा हो रही है. शपथ ग्रहण के दौरान एस. कीर्तना एक ऐसी राजनेत्री रहीं, जिन्होंने एकमात्र महिला मंत्री के रूप में विजय कैबिनेट में जगह बनाई हैं. इनकी उम्र सिर्फ 29 साल की है और यह तमिलनाडु की इस नई सरकार में सबसे कम उम्र मंत्री भी हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

शिवकाशी से टीवीके की विधायक हैं एस कीर्तना

विजय के 9 मंत्रियों वाले मंत्रिमंडल में एस. कीर्तना ने भी अपनी जगह बनाई है. वह इस कैबिनेट में शामिल होने वाली एक मात्र महिला चेहरा हैं. कीर्तना की बात करें तो यह टीवीके की नेत्री हैं और इस चुनाव में उन्होंने राज्य के शिवकाशी विधानसभा सीट (SIVAKASI MLA) से जीत हासिल की है. एस. कीर्तना ने इस सीट पर कांग्रेस के जी अशोकन को 11670 वोटों से हराया था. कीर्तना को कुल 68,709 वोट मिले थे, जबकि अशोकन को 57039 वोट मिले.
शिवकाशी में 70 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां से कोई महिला विधायक बनी हैं. इसका रिकॉर्ड भी एस. कीर्तना के नाम ही है. उन्होंने शिवकाशी सीट पर करीब 70 वर्षों से चले आ रहे पुरुषों के दबदबे को भी बदल दिया और जीतकर विधायक बन गईं.

कौन हैं एस. कीर्तना?

टीवीके पार्टी की टिकट पर शिवकाशी से विधायक और अब मंत्री बनने के अलावा एस. कीर्तना की अपनी और भी कई पहचान है. दक्षिण भारत की एस. कीर्तना कई भाषाओं में पारंगत हासिल की हुई हैं. वह हिंदी को भी फर्राटेदार बोलती हैं. उनका मानना है कि हिंदी, व्यापक राष्ट्रीय संचार और पहचान के लिए बहुत जरूरी है.

इनकी शिक्षा की बात करें तो इन्होंने बचपन में अपनी पढ़ाई की शुरुआत तमिल माध्यम के सरकारी स्कूलों से की. कीर्तना ने Pondicherry Central University से साल 2019 में M.Sc Statistics की पढ़ाई की थी. इससे पहले उन्होंने साल 2016 में Madurai University से गणित में मास्टर डिग्री हासिल की थी.

राजनीतिक सलाहकार भी रही हैं कीर्तना

एस. कीर्तना तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन सहित कई नेताओं के साथ काम कर चुकी हैं. इन्होंने एक राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन आयोग को एफिडेविट द्वारा दी गई जानकारी में एस. कीर्तना के पास 22 लाख 57 हजार से अधिक की संपत्ति है. वहीं, उनपर 12 लाख 75 हजार से ज्यादा की देनदारियां (Liabilities) भी है.

यह भी पढ़ें: CM Vijay: तमिलनाडु में ‘थलापति राज’, चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?