Home Latest News & Updates IPL 2026 में ‘जनरेशन गोल्ड वर्सेज जनरेशन बोल्ड’ का ऐसा रहा जलवा; जानें कौन किस पर पड़ा भारी

IPL 2026 में ‘जनरेशन गोल्ड वर्सेज जनरेशन बोल्ड’ का ऐसा रहा जलवा; जानें कौन किस पर पड़ा भारी

by Sachin Kumar
0 comment
IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

Introduction 

IPL 19th Edition : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा सफर खत्म हो चुका है और इसके बाद भी लीग का जादू क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. आईपीएल 2026 में पुराने खिलाड़ियों के साथ नए प्लेयर्स ने भी अपना जादू लोगों पर बिखेरने का काम किया है. आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी अपना अनुभव शेयर करते हैं और वहीं युवाओं को एक नया प्लेटफॉर्म मिलता है जहां से वह पूरी दुनिया को अपना टैलेंट दिखा पाते हैं. इस लीग की खास बात यह है कि यहां पर युवा खिलाड़ियों को स्पेस मिलता है और वह दुनिया भर के खिलाड़ियों से भी काफी कुछ सीखते हैं. साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए रास्ता साफ करते हैं. इसी कड़ी में हम आज ओल्ड वर्सेज बोल्ड की तुलना करने जा रहे हैं, जिसमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्सेज वैभव सूर्यवंशी, समीर रिज़वी और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Table Of content

  • धोनी मतलब ‘सफल कप्तान’
  • टाइमिंग के बादशाह रोहित शर्मा
  • कोहली और उनकी टीम का रहा जलवा बरकरार
  • आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
  • अंगकृष रघुवंशी ने लगाया तड़का
  • समीर रिज़वी ने जीता लोगों का भरोसा

धोनी मतलब ‘सफल कप्तान’

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. उनकी कप्तानी के दौरान ही टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2007 और एक दिवसीय विश्व कप 2011 जीता था. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी धोनी की कप्तानी में पांच पर आईपीएल का खिताब जीतने का काम किया. उनकी विकेटकीपिंग का तो हर कोई दीवाना रहा है. इस बार भी माही आईपीएल 2026 में चेन्नई का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. बताया जा रहा है कि इंजरी की वजह से काफी परेशान हैं और अच्छी फिटनेस नहीं होने की वजह से वह मैदान पर एक भी मुकाबला खेलने के लिए नहीं उतरें. फिलहाल, उनके हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. वहीं, उनके पुराने रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने मैदान पर टीम का लाजवाब मार्गदर्शन किया और बल्ले से भी काफी रन भी बनाए हैं. लेकिन इस बार वह मैदान पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरें हैं तो उनका मूल्यांकन करना माही का अपमान होगा.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

यह भी पढ़ें- क्यों उठे हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल? टीम का प्रदर्शन बना चंद्रग्रहण या फिर कोई और वजह?

टाइमिंग के बादशाह रोहित शर्मा

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं. रोहित शर्मा हाई स्कोरिंग और टाइमिंग के साथ सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस सीजन में 5 मैचों में कुल 221 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने KKR के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रन, DC के खिलाफ 26 गेंदों में 35 रन, RR के खिलाफ 6 गेंद में 5 रन, RCB के खिलाफ 13 गेंद में 19 रन और LSG के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रन बनाए हैं. हिटमैन ने इस सीजन में अभी तक ज्यादा खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. लेकिन उनकी एलएसजी के खिलाफ 84 रनों की तूफानी पारी ने काफी सुर्खियों बंटोरी थीं. इस सीजन में रोहित शर्मा ने सभी मैच नहीं खेले हैं और उन्होंने सिर्फ 10 में से पांच मैच ही खेले हैं. बता दें कि मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है और टीम ने 10 में से सिर्फ 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है. साथ ही प्वाइंट टेबल की लिस्ट में वह 9वें स्थान पर मौजूद हैं और 10वें पर LSG है.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

कोहली और उनकी टीम का रहा जलवा बरकरार

विराट कोहली का यह सीजन काफी शानदार बीत रहा है. उन्होंने अभी तक आरसीबी के साथ जुड़कर 10 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 47.38 की औसत से 379 रन बनाए हैं. साथ ही उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं. वहीं, ऑरेंज कैप की दौड़ में कोहली प्रमुख दावेदारों में से एक हैं. रन मशीन ने पिछले सीजन के मुकाबले इस बार काफी तेजी से रन बनाए हैं और पावरप्ले में तो उन्होंने गर्दा उड़ा दिया. इसके अलावा विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 49 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. वहीं, पिछली बार की तरह आरसीबी का इस सीजन में दबदबा बनाए हुए हैं. प्वाइंट टेबल के हिसाब से आरसीबी ने 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और चार में उसको हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इस लिस्ट में वह चौथे स्थान पर है और क्वालिफाई करने वाली टीमों में से एक है. अब देखना होगा कि आगामी चार मैचों में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

यह भी पढ़ें- क्या IPL 2026 के बाद महेंद्र सिंह धोनी की होगी विदाई? मैदान पर नहीं आते हैं नजर; जानें क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

जनरेशन बोल्ड भी नहीं है किसी से पीछे

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका

राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में गर्दा उड़ा दिया है. वह दुनिया के एक बढ़कर एक गेंदबाज को मैदान पर दौड़ाने का काम कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 11 मैचों में 40 की औसत से 440 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर हर एक भारतीय क्रिकेटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया. साथ ही वैभव 40 छक्के लगाकर सिक्सर किंग की सूची में सबसे आगे हैं. इसी सीजन में वैभव के बल्ले से जिस तरह की आक्रामक पारियां आई हैं वह चौंकाने वाली हैं, जिसके उन्होंने पुराने बल्लेबाजों के प्रभाव को भी कम कर दिया है. एक समय था जब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के चर्चे हर तरफ हुआ करते थे, लेकिन अब वैभव के हो रहे हैं. गेंदबाज जब उनको आउट कर देते हैं तो वह राहत की सांस लेते हैं. बता दें कि इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन भी संतुलित रहा है. टीम ने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से करीब 6 में जीत दर्ज की है. क्वालीफाई टीमों की लिस्ट में राजस्थान पांचवें स्थान पर मौजूद है और अभी टीम को तीन मुकाबले खेलने हैं.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

अंगकृष रघुवंशी ने लगाया तड़का

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की वैभव सूर्यवंशी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. 5 जून 2005 को जन्मे अंगकृष ने अंडर-19 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद KKR ने उन्हें पहली बार 2024 में नीलामी के दौरान 20 लाख में खरीदा था. उस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वहीं, आईपीएल 2026 में उन्होंने 33.3 की औसत से 300 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी आएं हैं. अंगकृष ने सबसे शानदार पारियां SRH के खिलाफ 59, SRH- 52, MI के खिलाफ 51 और LSG के खिलाफ 45 रनों की खेली है. वहीं, टीम के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाए तो KKR ने 10 में से 4 मैच जीतकर छठे स्थान पर विराजमान है. अब देखना होगा कि आगे की लड़ाई टीम किस प्रकार की लड़ती है और अगर उसे क्वालीफाई करना है तो आगामी सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी. अगर वह एक भी हार जाती है तो बाहर हो जाएगी. साथ ही इस बार टॉप-3 और टॉप-4 में दावा करने वाली टीमों की संख्या ज्यादा है. यही वजह है कि केकेआर का सफर आने वाले टाइम में इतना आसान नहीं होने वाला है.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

यह भी पढ़ें- क्या कुश्ती पर बयान देकर बुरी फंसी विनेश फोगाट? WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दी ये सजा

समीर रिज़वी ने जीता लोगों का भरोसा

समीर रिजवी उन युवा खिलाड़ियों में से एक जिन्होंने कोच और अनुभवी खिलाड़ियों का भरोसा जीतने का काम किया है. आईपीएल 2026 में समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उनकी सबसे शानदार पारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ देखने को मिली. रिजवी ने इस दौरान 51 गेंदों में 90 रनों की जीताऊ पारी खेली. इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ने का काम किया. वहीं, 9 पारियों में से 5 में वह 10 गेंदों के भीतर आउट हुए हैं. हालांकि, एक-दो पारियां उनके बल्ले से ऐसी निकली जिसमें उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. रिजवी को इस बार दिल्ली को 90 लाख रुपये में खरीदा है. वहीं, अगर टीम के प्रदर्शन की तरफ देखें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है.

IPL 2026 Generation Gold vs Generation Bold

Conclusion

आईपीएल 2026 का आधा सफर बीत चुका है और टीम क्वालीफाई करने के लिए अभी भी काफी संघर्ष कर रही हैं. इसी बीच उन खिलाड़ियों की चर्चा कर रहे हैं ओल्ड वर्सेज गोल्ड के बारे में. इस सीजन में ओल्ड से ज्यादा जलवा युवा खिलाड़ियों का देखने को मिला है. युवा खिलाड़ियों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने सबका दिल जीता है और वह ऑरेंज कैप की रेस में दावेदार बने हुए है. अब देखना है कि वह इसे कब हासिल करता है. वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली ने अपना जलवा बरकरार रखा है और उनकी तूफानी पारियों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला है. आरसीबी ने 6 मैचों में जीत दर्ज करने के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. आईपीएल 2026 में युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का आकर्षित किया है. हालांकि, अनुभवी खिलाड़ियों की कुछ पारियां ऐसी रही हैं जब उन्होंने कोच से लेकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. वहीं, आईपीएल में इस बार फैंस को काफी मजाया क्योंकि कई ऐसे नए खिलाड़ियों को देखने को मिला जिन्होंने अनुभवी गेंदबाजों को छक्के छुड़ा दिए.

यह भी पढ़ें- कोच नेहरा के इशारे पर बदला मैच का रुख! सिराज ने किया फुल फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी को आउट; देखें वीडियो

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?