Introduction
Hardik Pandya Performance : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मुंबई इंडिया के लिए ज्यादा खास नहीं रहा और वह प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर संघर्ष कर रही है. एक समय था जब टीम सिरमौर पर रहती थी और अगर वह शुरुआती मुकाबलों में पिछड़ भी जाती थी तो उसके बाद भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी कर लेती थी. एक सीजन में ऐसा हुआ था जब मुंबई इंडिया को क्वालीफाई करने के लिए 7 में से 6 मुकाबले जीतने थे और वह लगातार मैच जीतते हुए क्वालीफाई कर गई थी. इसके अलावा आईपीएल की पूरी यात्रा के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडिया (MI) ही ऐसी दो टीम हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती है. हालांकि, इस सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी निराशा करने वाला रहा है. वहीं,10 मैचों में से 7 में करारी हार के बाद क्रिकेट फैंस का धैर्य भी जवाब देने लगा है. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लग गए और पूर्व क्रिकेटर्स ने भी आलोचना की. साथ ही हार्दिक खुद भी इस सीजन में बल्ले और गेंद से कमाल नहीं दिखा पाए.
Table Of content
- प्वाइंट टेबल में दिखी भारी गिरावट
- फैंस और दिग्गजों का भी फूटा गुस्सा
- टीम के साथ नहीं दिखे कप्तान
- बल्लेबाजों की नाकामी बना फेलियर
- बस कागजों पर ही है टीम मजबूत
- पीठ में खिंचाव के कारण नहीं खेले
- ऐसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन
- जीत का हिस्सा रहे पांड्या
प्वाइंट टेबल में दिखी भारी गिरावट
मुंबई इंडियंस इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है और उसका प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. प्वाइंट टेबल के हिसाब से मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 3 में जीत देखने को मिली है. ऐसा प्रदर्शन शायद ही इतिहास में कभी देखने को मिला होगा. वहीं, हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठने के बीच क्रिकेट फैंस की तरफ से सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि रोहित शर्मा को अब टीम की कमान सौंप देनी चाहिए. दूसरी तरफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की नेतृत्व की जमकर आलोचना की. तिवारी का कहना है कि जब से हार्दिक ने मुंबई की कमान संभाली है, उसके बाद से टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का ही रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पांच बार की चैंपियन रही टीम से इस तरह के प्रदर्शन की कतई उम्मीद नहीं थी. इस प्रदर्शन का असर अब हार्दिक की कप्तानी पर दबाव न झेलने की सूरत में दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं लक्ष्मी एन मित्तल? जिन्होंने खरीदी राजस्थान रॉयल्स; डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी टीम
फैंस और दिग्गजों का भी फूटा गुस्सा
मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने को लेकर फैंस के बीच काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी. लेकिन मुकाबलों में लगातार हार के बाद आग में घी का वाला काम साबित हो गया. सोशल मीडिया पर हार्दिक की नेतृत्व क्षमता और मैच में गलत समय पर गलत गेंदबाजी को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं, बताया जा रहा है कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी हार्दिक पांड्या खेलने के लिए रवाना नहीं हुए. अब उनकी गैर-मौजूदगी के बीच नए सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि LSG के खिलाफ 4 मई को खेले गए मुकाबले में भी वह नजर नहीं आए थे.
टीम के साथ नहीं दिखे कप्तान
मुंबई इंडियंस शुक्रवार को रायपुर के लिए रवाना हुए लेकिन हार्दिक टीम के साथ मौजूद नहीं थे. साथ ही अब यह चिंता हो रही है कि आरसीबी के खिलाफ अगर हार्दिक पांड्या कप्तानी नहीं करेंगे तो उस दौरान किस प्लेयर को इसकी जिम्मेदारी मिलेगी. पांड्या पिछले मैच में भी नहीं खेले थे उस दौरान सूर्यकुमार यादव को स्टैंड इन कप्तान के रूप में जिम्मेदारी मिली थी और इस बार भी शायद वही कप्तानी करते हुए मैदान पर दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नहीं खेला TPL में कोई मैच, इसके बाद भी अर्जुन तेंदुलकर की खुली लॉटरी; T20 मुंबई लीग में लगी इतनी बोली
बल्लेबाजों की नाकामी बना फेलियर
वहीं, मनोज तिवारी ने सिर्फ कप्तानी पर ही सवाल नहीं उठाए बल्कि उन्होंने टीम की बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि टीम के लिए सूर्या काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और यह एक चिंता का विषय है. साथ ही तिलक वर्मा भी एक-दो मैच को छोड़ दें तो वह भी किसी मैच में खास असर नहीं छोड़ पाए. तिवारी का स्पष्ट कहना है कि जब टीम के प्रमुख बल्लेबाज ही जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो कप्तान को दोष देना सही नहीं होगा. पूरी टीम को मिलकर बेहतर करना होगा तभी परिणाम बदल सकते हैं. अगर वह पूरी टीम एक साथ अपना बेस्ट नहीं देगी तो इस तरह के परिणाम हमें लगातार देखने को मिलते रहेंगे.
बस कागजों पर ही है टीम मजबूत
ऑक्शन के बाद और सीजन की शुरुआत से पहले जब मुंबई इंडियंस की तरफ नजर दौड़ाई गई तो ऐसा लगा कि यह एक बार फिर चैंपियन ट्रॉफी उठाने की प्रमुख दावेदार बनेगी. इस टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन प्लेयर को देखने के बाद यह टीम कितनी धाकड़ लग रही है, लेकिन जब मैदान पर खेलने के लिए उतरी तो यह पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई. अब तक खेले गए 10 मैचों में से टीम को 3 में ही जीत हासिल हुई है. टीम की स्थिति देखने के बाद साफ पता चलता है कि इस सीजन में उसका प्रदर्शन कैसा रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए काफी दिल दुखाने वाला रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘कोहली, मुझे कॉल करो…’ इन्फ्लुएंसर IShowSpeed ने विकेट लेने के बाद किया आग्रह; वीडियो वायरल
पीठ में खिंचाव के कारण नहीं खेले
4 मई को मुंबई इंडियंस ने जब LSG के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज की और उसके बाद कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक पांड्या स्वस्थ नहीं हैं. इसके बाद पता चला कि हार्दिक पीठ में खिचांव के कारण मैच से बाहर हो गए थे. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब हार्दिक की चोट की गंभीरता को लेकर सवाल किया गया तो रिकेल्टन ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि वह मैदान पर वापसी कर पाएंगे या नहीं. साथ ही मुझे खुद आज दोपहर में पता चला कि उनकी पीठ में खिंचाव है. इसके अलावा की चोट कितनी गंभीर के इसके बारे में जानकारी नहीं है और यही वजह है कि मैं इसके बारे में खुलकर नहीं बता सकता हूं. हालांकि, अभी तक हार्दिक की चोट का पूरा विवरण सामने नहीं आया है और अब वह आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इसके बारे में विस्तृत से किसी ने भी जानकारी साझा नहीं की है.
ऐसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. वह टीम के कप्तान होने के बाद भी सवालों के घेरे में हैं. हार्दिक की अगर बल्लेबाजी पर नजर दौड़ाए तो उन्होंने इस सीजन में 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं. इस दौरान सर्वोच्च स्कोर 40 रन रहा है और वह अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं. इसके अलावा कप्तानी के मोर्चे पर भी देखें तो टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.

यह भी पढ़ें- BCCI ने जारी किया IPL के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, जानें कहां होगा फाइनल मुकाबला
जीत का हिस्सा रहे पांड्या
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के सच्चे और पक्के हीरो रहे हैं और वह एक बार फिर ब्लू एंड गोल्ड में वापस आ गए हैं. साल 2015 से 2021 तक पूरे सात सालों तक वह MI की जीत की मशीन का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने टीम के लिए बहुत कुछ किया भी है. उनकी खास बात यह रही कि वह आखिरी ओवर में गेंदबाजी करके टीम को अहम विकेट भी दिलाते हैं और जरूरत पड़ने पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर फंसे हुए मैच को भी बाहर निकाल लाते हैं. इसके अलावा लॉन्ग ऑन पर टीम के लिए एक दीवार के रूप में खड़े रहते हैं और कई बार खतरनाक बाउंड्री को रोकने में सफल भी होते हैं. वहीं, बड़े मौकों पर तो वह खेलना भी पसंद करते हैं और टीम को एक अच्छा प्रदर्शन भी करके दिखाते हैं.
Conclusion
हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं और कई मौके पर उन्होंने टीम के लिए गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल करके दिखाया है. हार्दिक जब मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं तो फंसे हुए मैच को भी बाहर निकालने का दम रखते हैं. उन्होंने कई मौके पर भारतीय टीम और आईपीएल में फ्रेंचाइजी को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि, ये सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है और वह बल्ले से भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने इस सीजन में मात्र चार ही विकेट लिए हैं और एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में उनके ऊपर सवाल उठना लाजिमी हैं. हालांकि, वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं और जब भी अपनी फॉर्म में आ जाते हैं तो टीम को सामने वाली टीम के गेंदबाजों को पानी पिला देते हैं. इस सीजन में वह अभी तक बल्ले और गेंद से तो कमाल नहीं दिखा पाए और कप्तानी के दौरान भी टीम के प्रदर्शन से मुंबई के फैंस काफी नाराज हैं.
यह भी पढ़ें- ‘गौतम गंभीर बुली करते हैं, वह अहंकारी खिलाड़ी…’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आरोप लगाकर मचाई खलबली
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली है कि जब रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया तो क्रिकेट फैंस काफी नाराज हुए थे. इसी बीच टीम ने यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि टीम उनकी कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन करेगी, क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है और टीम को 2022 में खिताब भी जितवाया था. साथ ही 2023 में जीटी फाइनल तक पहुंची थीं. यही वजह थी कि इस बार मुंबई ने हार्दिक की फिर घर वापसी करा दी. लेकिन इस बार उनका जादू नहीं चल पाया और सभी खिलाड़ी मैदान पर बेहतर प्रदर्शन देने के अलावा एक कागजी प्लेयर बन रह गए. वहीं, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. अपनी घातक यॉर्कर और डेथ गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह ने इस सीजन में शुरुआत पांच मैच बिना किसी विकेट लिए खेले. इसके बाद उन्होंने 10 मैचों में बस 3 ही सफलता मिल सकी. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट पर उनका वर्कलोड बढ़ गया था और कुछ मैचों में उन्होंने रन भी बहुत ज्यादा दिए थे जिसकी वजह से RCB और RR के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए थे.
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram
