Stock Market Today: शेयर बाजार के साथ-साथ भारतीय करेंसी में भी गिरावट देखी जा रही है. 11 मई को बाजार बंद के दौरान रुपया में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 पैसे की गिरावट दिखी.
Stock Market Today: पश्चिम एशिया में कम न होते तनाव की वजह से भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजार काफी गिरावट पर दिखे हैं. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1300 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. आज मंगलवार को एक बार फिर से बाजार में गिरावट देखी जा रही है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों का सेंसेक्स आज 350 अंकों की गिरावट के साथ खुला. वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दिखी और यह 23,722 के आसपास कारोबार करते हुए खुला.

सेंसेक्स और निफ्टी का अपडेट
सबसे पहले यहां बात हम 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करते हैं. यह आज लाल निशान में 75,688.39 पर खुला. इसकी शुरुआती गिरावट 350 अंकों से अधिक रही. अभी यह लाल निशान में 651.41 अंकों की गिरावट के साथ 75,363.87 पर कारोबार करते हुए दिखा है. इसमें सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर 0.86 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

अब बात निफ्टी की करते हैं. मंगलवार को भी निफ्टी गिरावट के साथ खुला. इसकी आज की ओपनिंग 23,722.60 रही. मार्केट खुलते ही यह कुछ देर में 23,652 तक गिर गया. इसमें भी 0.69 फीसदी से अधिक की सुस्ती दिखी. सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर निफ्टी 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 23,652.65 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 163.20 अंकों से अधिक की सुस्ती दिखी.
1300 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ था सेंसेक्स
सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार पर ईरान के शांति प्रस्ताव को ट्रंप के द्वारा ठुकराए जाने का बड़ा निगेटिव प्रभाव पड़ा था. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों के द्वारा बिकवाली ने शेयर बाजार को धड़ाम कर दिया. सोमवार को 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स बाजार बंद के दौरान 1312.91 अंकों की गिरावट दिखाया. यह लाल निशान में 1.70 फीसदी की सुस्ती के साथ 76,015.28 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. इसके 30 शेयरों में से मात्र 6 हरे में बंद हुए थे, जबकि 24 शेयर लाल निशान में दिखे.
निफ्टी में 1.49 फीसदी की गिरावट
सोमवार को बाजार बंद के दौरान निफ्टी में 1.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के 11 शेयर हरे और 39 शेयर लाल में बंद हुए थे. 11 मई को निफ्टी 360.30 अंकों की गिरावट के साथ 23,815.85 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था.
रुपये 79 पैसे गिरकर हुआ था बंद
शेयर बाजार के साथ-साथ भारतीय करेंसी में भी गिरावट देखी जा रही है. 11 मई को बाजार बंद के दौरान रुपया में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 पैसे की गिरावट दिखी. हालांकि, शुरुआत में इसमें 139 पैसों की गिरावट तक आ गई थी, लेकिन बाजार बंद के दौरान रुपया 79 पैसों की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 95.28 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ. जानकार बताते हैं कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भारतीय रुपये पर बुरा प्रभाव डाला है. इस तनाव की वजह से रुपया गिरा है और कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की सोना न खरीदने की अपील, तो गोल्ड प्राइस में आई गिरावट! ज्वेलरी शेयर भी गिरे
