Home Lifestyle Summer सीजन में इन Anarkali कुर्ता सेट्स के साथ दिखें क्लासी, दिखेंगी एक्ट्रेसेस की तरह प्यारी

Summer सीजन में इन Anarkali कुर्ता सेट्स के साथ दिखें क्लासी, दिखेंगी एक्ट्रेसेस की तरह प्यारी

by Preeti Pal
0 comment
Summer सीजन में इन Anarkali कुर्ता सेट्स के साथ दिखें कूल और क्लासी, दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह प्यारी

Anarkali Kurta Sets: अगर आपको भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल और क्लासी लुक चाहिए, तो अपने वॉर्डरोब में अनारकली सूटों के लिए जगह जरूर बनाएं. ये आपको परफेक्ट लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखेंगे.

12 May, 2026

गर्मियों का मतलब है, हल्के कपड़े, पेस्टल कलर्स और ढेर सारा कंफर्ट. ऐसे में जब फैशन की बात आती है, तो अनारकली कॉटन कुर्ता सेट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ये न सिर्फ आपको एक रॉयल लुक देते हैं, बल्कि गर्मी में कंफर्टेबल भी रखते हैं. यही वजह है कि आज आपके लिए इस सीजन के कुछ मस्ट हैव अनारकली कुर्ता सेट्स का कलेक्शन लेकर आए हैं.

फ्लोरल प्रिंट

गर्मी और फूलों का पुराना नाता है. फ्लोरल प्रिंट वाले अनारकली सूट्स इस सीजन की सबसे बड़ी पसंद हैं. इसके साथ एक मैचिंग दुपट्टा और मोजरी आपके लुक को परफेक्ट बना सकती है.

यह भी पढ़ेंःशादी का सीजन और बॉलीवुड का स्वैग, Shahrukh Khan के टक्सीडो से Shahid Kapoor कुर्ते तक; सब है यहां

चिकनकारी

अगर आप कुछ क्लासी ढूंढ रही हैं, तो पेस्टल शेड्स जैसे कि लेमन येलो, मिंट ग्रीन या पाउडर ब्लू में चिकनकारी वर्क वाला अनारकली सेट चुनें. ये शाम की पार्टी या ऑफिस मीटिंग्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

अंगरखा स्टाइल

पुराने स्टाइल को मॉर्डन ट्विस्ट देने के लिए अंगरखा पैटर्न वाले कॉटन अनारकली सेट्स ट्राई कर सकती हैं. इसकी डोरी और टैसल्स आपके सिंपल से लुक में भी जान फूंक देंगे. आप हल्के-फुल्के फंक्शन में भी इस तरह के सूट को कैरी कर सकती हैं.

ब्लॉक प्रिंट

राजस्थानी ब्लॉक प्रिंट और किनारों पर हल्की गोटा पट्टी का काम वाला अनारकली सूट आपको एक ट्रेडिशनल फील देगा. इसे आप छोटे-मोटे फंक्शन या पूजा-पाठ के दौरान पहन सकती हैं.

मोनोक्रोम मैजिक

आजकल सिर से पैर तक एक ही कलर पहनने का ट्रेंड बहुत पॉपुलर है. एक सॉलिड कलर का अनारकली सेट और उसके साथ सिल्वर झुमके आपको एक परफेक्ट देसी गर्ल लुक देंगे.

यह भी पढ़ेंः बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?