Rahul Dravid : क्रिकेट को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. टी-20 लीग की एक टीम का ओनर राहुल द्रविड़ को बनाया गया है और उन्होंने कहा कि इस लीग के माध्यम से युवा काफी आकर्षित होंगे.
Rahul Dravid : यूरोप में यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) का आयोजन होने जा रहा है. इसकी एक फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस का मालिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को बनाया गया है. इस अवसर पर राहुल ने कहा कि उनका मकसद किसी लीग को खरीदना नहीं है बल्कि यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना है. उन्होंने यह भी कहा कि ETPL की एक बड़ी सोच ने मुझे आकर्षित किया और इसके बाद एक टीम को खरीदने का फैसला किया. बता दें कि सोमवार को ETPL में शामिल छह लीग के मालिकों का नाम घोषित किया गया और इसके बाद यूरोपियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट जगत में अपनी दस्तक दे दी. बता दें कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट की जड़ों को मजबूत करना है और युवाओं को इस खेल के प्रति आकर्षित भी करना है.
अगली पीढ़ी तैयार करना मेरा सपना : राहुल
राहुल द्रविड़ ने खास मौके पर कहा कि डबलिन में क्रिकेट को लेकर एक जबरदस्त माहौल है और यहां पर क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले जाने की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगली पीढ़ी को क्रिकेट जगत में तैयार करना मेरा एक सपना रहा है. साथ ही मुझे पूरा विश्वास है कि इस लीग के माध्यम से हमारा सपना पूरे यूरोप में फैलेगा और युवा इस खेल के प्रति रुचि लेंगे.
छह टीमों का हुआ ऐलान
डबलिन में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का भव्य कार्यक्रम 11 मई को आयोजित किया गया था. इस दौरान राहुल द्रविड़ को डबलिन फ्रेंचाइजी का मालिक घोषित किया गया. इस इवेंट में पूर्व क्रिकेटर और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं. ETPL के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन के अलावा क्रिस गेल, जोंटी रोड्स, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस दिग्गजों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान अभिषेक ने कहा कि राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी का इस लीग से जुड़ना ETPL के लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि इस लीग के माध्यम से यूरोप में क्रिकेट की दिशा में अहम कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में ‘जनरेशन गोल्ड वर्सेज जनरेशन बोल्ड’ का ऐसा रहा जलवा; जानें कौन किस पर पड़ा भारी
ये हैं 6 टीमों के मालिक
- डबलिन फ्रैंचाइजी – राहुल द्रविड़.
- बेलफास्ट फ्रैंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन.
- एडिनबर्ग फ्रैंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राचेल वाइजमैन.
- ग्लासगो फ्रैंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल.
- एम्स्टर्डम फ्रैंचाइजी – जेमी ड्वायर, स्टीव वॉ और टिम थॉमस.
- रॉटरडैम फ्रैंचाइजी – जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह.
आर अश्विन को सौंपी द्रविड़ ने जिम्मेदारी
डबलिन फ्रैंचाइजी के मालिक राहुल द्रविड़ ने टीम की कमान पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन को सौंपी है. द्रविड़ का कहना है कि डबलिन में क्रिकेट के प्रति काफी जुनून है और यहां पर इस खेल को प्रोत्साहित करने की अपार संभावनाएं भी हैं. साथ ही इससे पहले इंग्लैंड में खेले गए द 100 को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और अब उम्मीद की जा रही है कि इस लीग को भी खूब पसंद किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- क्यों गिरी RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गाज? BCCI ने लगाया मोटा जुर्माना; जानें पूरा मामला
