Home Top News क्या ईरान का सताने लगा था डर! UAE की रक्षा करने के लिए इजरायल ने भेजे आयरन डोम और कर्मचारी

क्या ईरान का सताने लगा था डर! UAE की रक्षा करने के लिए इजरायल ने भेजे आयरन डोम और कर्मचारी

by Sachin Kumar
0 comment
Israel sent Iron Dome batteries UAE defend country

Israel News : संघर्षविराम के बीच हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ईरान ने जब खाड़ी देशों में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू किया था, उसी दौरान इजरायल ने UAE को आयरन डोम भेजा था.

Israel News : ईरान युद्ध के दौरान इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयरन डोम सिस्टम भेजा था. साथ ही इजरायल के सैनिक भी इस अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए UAE पहुंचे थे. इसी बीच इजरायल में मौजूद अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने मंगलवार को बताया कि इजरायल ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान UAE को आयरन डोम एंटी-मिसाइल बैटरियां और उन्हें ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी भेजे थे. तेल अवीव कॉन्फ्रेंस के दौरान हकाबी ने कहा कि मैं संयुक्त अरब अमीरात की तारीफ में कुछ कहना चाहूंगा, जो अब्राहम समझौते का पहला सदस्य है.

ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी भी भेजे

हकाबी ने कहा कि इजरायल ने अभी-अभी उन्हें आयरन डोम बैटरियां और उन्हें ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी भी भेजे थे. अरब प्रायद्वीप पर स्थित सात शेख राज्यों का एक संघ, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 2020 में इजरायल को कूटनीतिक मान्यता दी. हकाबी द्वारा की गई टिप्पणी पर अभी तक UAE ने कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, इसने उन देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को रेखांकित किया, जो लंबे समय से ईरान को लेकर सशंकित रहे हैं.

युद्ध के दौरान भेजा आयरम डोम

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद तेहरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया था. इस दौरान ईरान के निशाने पर खासकर UAE रहा और इस देश को इजरायल का सबसे करीबी माना जाता है. इस मुश्किल घड़ी में इजारयल ने ही यूएई को आयरम डोम दिया था. वहीं, एक अमीराती अधिकारी ने बताया था कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत के आयरम डोम को देश में तैनाती का आदेश दिया गया था. साथ ही इस डोम ने ईरान की तरफ से आ रही मिसाइलों को रोकने का काम किया.

युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ UAE

युद्ध के शुरू होने के ईरान ने सबसे ज्यादा हमले UAE पर किया था. उस वक्त UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने युद्ध के दौरान 550 बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइलों और 22 से अधिक ड्रोन से हमला किया है. बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इजरायल ने किसी दूसरे देश को आयरम डोम भेजे हैं. अभी तक अमेरिका और इजरायल इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे. अब इन दोनों देशों के बाद UAE तीसरा देश बन गया है जिसने आयरम डोम का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें- पाक का ‘सीक्रेट मिशन’! मध्यस्ता का ड्रामा और ईरान की मदद, पकड़ी गई पाकिस्तान की चोरी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?