Home Latest News & Updates डूबती दिल्ली का माधव तिवारी बने आखिरी सहारा! धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दिया दिल जीत लेने वाला बयान

डूबती दिल्ली का माधव तिवारी बने आखिरी सहारा! धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दिया दिल जीत लेने वाला बयान

by Sachin Kumar
0 comment
May Madhav Tiwari last resort sinking Delhi

IPL 2026: आईपीएल में दिल्ली की नैय्या डूबने से एक 22 वर्षीय प्लेयर माधव तिवारी ने बचा लिया. उन्होंने इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया. यही वजह है कि उन्हें प्लेयर ऑफ मैच के लिए भी चुना गया.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर प्लेऑफ में जाने की अभी एक उम्मीद को जिंदा बचाए रखा है. दिल्ली की इस जीत में 22 वर्षीय प्लेयर माधव तिवारी ने शानदार भूमिका निभाई. माधव के इस प्रदर्शन के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. उन्होंने अपने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड जीता. मौका मिलने के बाद माधव ने स्टेज पर अपने आपको साबित कर दिया.

प्रियांश-कोनोली को किया आउट

माधव ने अपनी गेंद से सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को आउट करके पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा झटका दिया. इसके बाद उन्होंने अंत में बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, माधव के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया.

जीत के बाद क्या बोले माधव?

माधव ने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले टीम मैनेजमेंट को यह मौका देने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं. साथ ही मैं इस बात के लिए अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं कि टीम की इस जीत में शामिल हुआ हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे माइंडसेट में एक ही चीज है कि अगर परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है, तो हर एक प्रैक्टिस सेशन में बेहतर करने की कोशिश करें. माधव ने बताया कि प्रैक्टिस के दौरान मैंने मुनाफ पटेल के साथ गेंदबाजी में काम किया है. साथ ही मैंने बल्लेबाजी के लिए कोच के साथ रेंज हिटिंग की और ऐसी चीजों पर लगातार मेहनत की. मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैंने टीम के योगदान में अहम भूमिका निभाई है.

बैटिंग या गेंदबाजी किसको बताया पसंदीदा

माधव से एक सवाल पूछा गया कि वह गेंदबाजी या बल्लेबाजी में से वह किसे ज्यादा तवज्जो देते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं 100 प्रतिशत बल्लेबाज और 100 प्रतिशत गेंदबाज हूं. इसके अलावा मैच अपनी गेंदबाजी का प्लान बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि विकेट से लेंथ बॉल को मदद मिल रही थी और यही वजह थी कि मैं शुरू से ही उस पर टिका रहा. साथ ही मैं बीच-बीच में वाइड गेंदों और शॉर्ट गेंदों के साथ इसे मिक्स करने की कोशिश करता रहा. मुझे पिच से काफी मदद मिल रही थी और बल्लेबाजों को भी सपोर्ट कर रही थी. इसके बाद भी मैंने विकेट चटका दिए.

यह भी पढ़ें- T-20 लीग की एक टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़, आर अश्विन को मिली कमान; जानें कहां पर होगी आयोजित

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?