Home Lifestyle गर्मियों में घूमने का है प्लान? India की इन 6 जगहों से अभी बना लें दूरी, वरना ट्रिप बन सकती है जी का जंजाल

गर्मियों में घूमने का है प्लान? India की इन 6 जगहों से अभी बना लें दूरी, वरना ट्रिप बन सकती है जी का जंजाल

by Preeti Pal
0 comment
गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन जगहों से अभी बना लें दूरी, वरना ट्रिप बन सकती है जी का जंजाल

Destinations avoid in Summer: गर्मियों की छुट्टी में ज्यादातर लोग परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां गर्मी में जाना टाल देना चाहिए. आज आपके लिए भारत की ऐसी ही जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं.

12 May, 2026

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बनने लगता है. कोई बीच पर जाना चाहता है तो कोई पुराने शहरों की सैर का सपना देखता है. लेकिन मई-जून की तेज गर्मी में हर खूबसूरत जगह घूमने लायक नहीं होती. भारत में कई ऐसी फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जो गर्मियों में इतने गर्म और उमस भरे हो जाते हैं कि घूमने का मजा पूरी तरह खराब हो सकता है. ऐसे में पैसे और टाइम दोनों का बर्बाद होना तय है. अगर आप भी इस समर वेकेशन में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों पर जाने से पहले दो बार जरूर सोच लें.

राजस्थान

राजस्थान का नाम सुनते ही महल, किले और रेगिस्तान की खूबसूरत तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन गर्मियों में जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे शहर आग की तरह तपते हैं. यहां टेंपरेचर कई बार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है. गर्म हवाएं और सूखा मौसम दिन में घूमना बहुत ही ज्यादा मुश्किल बना देते हैं. ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए राजस्थान घूमने का असली मजा सर्दियों में ही आता है.

आगरा

ताजमहल देखने का सपना लगभग हर भारतीय के दिल में होता है, लेकिन गर्मियों में आगरा जाना काफी थका देने वाला एक्सपीरियंस बन सकता है. तेज धूप और लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना बॉडी को बुरी तरह थका सकता है. दोपहर के टाइम संगमरमर का गर्म सरफेस और तेज धूप परेशानी बढ़ा देता है. अगर आगरा घूमना चाहते हैं, तो नवंबर से फरवरी का टाइम सबसे बेस्ट है.

चेन्नई

समंदर किनारे बसा चेन्नई गर्मियों में बहुत उमस भरा हो जाता है. यहां की चिपचिपी गर्मी लोगों को जल्दी थका देती है. बाहर निकलते ही लगातार पसीना आने लगता है, जिससे घूमने की एक्साइटमेंट कम हो जाती है. दिन के टाइम साइटसीइंग करना काफी मुश्किल हो सकता है. इसलिए समर ट्रिप के लिए चेन्नई को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ेंःरात की रौनक और स्ट्रीट फूड का असली स्वाद, दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

गोवा

गोवा का नाम सुनते ही बीच, कैफे और नाइटलाइफ याद आ जाती है, लेकिन गर्मियों में यहां का मौसम आपका मूड खराब कर सकता है. तेज धूप और भारी उमस की वजह से दिन में बीच पर टाइम बिताना आसान नहीं रहता. यही वजह है कि इस मौसम में गोवा के होटल और रिसॉर्ट सस्ते मिलते हैं. हालांकि कम खर्च का लालच आपकी छुट्टियों का मजा बिगाड़ सकता है.

दिल्ली

दिल्ली की गर्मियां किसी एग्ज़ाम से कम नहीं होतीं. मई और जून में टेंपरेचर 44 डिग्री के पार पहुंच जाता है. गर्म हवाएं और धूल भरा मौसम घूमने का मजा खराब कर देते हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मौसम काफी परेशान करने वाला हो सकता है.

गुजरात

गुजरात के कई शहर भी गर्मियों में बुरी तरह तपते हैं. अहमदाबाद जैसे कई इलाकों में दिन के टाइम बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से घूमना बहुत ज्यादा थका देता है. ऐसे में अगर आप इस गर्मी में बढ़िया छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो मौसम को ध्यान में रखकर ही डेस्टिनेशन चुनें.

यह भी पढ़ेंः पासपोर्ट की नहीं है जरूरत! भारत की ये 5 जगह जो देती हैं फुल Europe वाली वाइब, वो भी बजट में

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?