23 दिसंबर 2023
अखनूर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कार्रवाई
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू के अखनूर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हथियारों से लैस चार आतंकवादियों का ग्रुप भारतीय की में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। तभी सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया। खून के धब्बों से एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
खबरों की माने, तो देर रात आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि दिखी। जहां आतंकी घुसपैठ की कोशिश में लगे थे। तभी सुरक्षाबलों की गोली से एक आतंकी मारा गया। रक्षा मंत्रालय की ओर एक वीडियो क्लिप भी साझा की गई है, जिसमें चार आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार
