Home राजनीति देश ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन

देश ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन

by Live Times 23 December 2023, 5:46 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:30 PM IST)
23 December 2023, 5:46 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:30 PM IST)
देश ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन

23 दिसंबर 2023

देश 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मना रहा है। इस मौक पर देशभर में कई जगहों पर कार्यक्रम मनाया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को नमन किया। उनके साथ दिवंगत चौधरी चरण सिंह के पौत्र और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। जयंत ने दिल्ली में किसान घाट पर जाकर भी अपने दादा को नमन किया।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम दलों के नेताओं ने भी उन्हें याद किया। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि किसानों के संघर्ष में साझेदार और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी 121वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

आपको बता दें कि भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 में हुआ था। उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए कई नीतियां बनाई, जिससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। भारत सरकार ने साल 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?