Home Latest News & Updates इजहार-ए-इश्कः प्रोफेसर ने क्लास में छात्रा को किया प्रपोज, छात्रों ने जमकर धुना, उतार दिया I LOVE U का नशा

इजहार-ए-इश्कः प्रोफेसर ने क्लास में छात्रा को किया प्रपोज, छात्रों ने जमकर धुना, उतार दिया I LOVE U का नशा

by Sanjay Kumar Srivastava 26 March 2026, 8:45 PM IST (Updated 27 March 2026, 12:14 PM IST)
26 March 2026, 8:45 PM IST (Updated 27 March 2026, 12:14 PM IST)
क्लास में छात्रा को प्रपोज करने पर प्रोफेसर को छात्रों ने जमकर धुना, I LOVE U का उतारा नशा

Izhaar-e-Ishq: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना हुई.

Izhaar-e-Ishq: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना हुई. यहां एक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को अपनी ही छात्रा को क्लास के भीतर प्रपोज करना महंगा पड़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च की है. आरोपी प्रोफेसर ने बेशर्मी से क्लास में छात्रा के सामने ‘प्यार का इजहार’ किया और अपनी भावनाओं को कबूल करने के लिए कहा. यह देख छात्रा भड़क गई और प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इसके बाद कालेज परिसर में हंगामा खड़ा हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी. छात्रा ने भी प्रोफेसर पर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी. छात्रों ने जमकर धुनाई कर आरोपी के सिर पर चढ़ा इश्क का नशा उतार दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जांच पूरी होने तक उनके कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेलमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला के खिलाफ उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 75 (1) (यौन उत्पीड़न), और 329 (3) (आपराधिक अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

रोक के बावजूद कैंपस में घुसा

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर है और वह कॉलेज परिसर में अनुचित व्यवहार कर रहा था. वह छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था. हालांकि इसके पहले छात्राओं ने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रिंसिपल को शिकायतें दीं थीं. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया. उन्हें जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया और प्रक्रिया के दौरान उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया. हालांकि, 23 मार्च को आरोपी ने कथित तौर पर निर्देश का उल्लंघन करते हुए कॉलेज परिसर में प्रवेश किया और जबरन क्लास में एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया. एफआईआर में कहा गया है कि छात्रा से अश्लील और अनुचित तरीके से व्यवहार किया गया. एफआईआर में कहा गया है कि इस घटना से छात्राओं को काफी परेशानी हुई और कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बाधित हुआ. शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि परिसर में प्रवेश करने से रोके जाने के बावजूद आरोपी ने परिसर में प्रवेश किया और छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया.

ये भी पढ़ेंः आंध्रप्रदेश के मर्कापुरम में बड़ा हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में 14 की मौत, CM ने जताया दुख

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?