Home राजनीति नए यूपी में किसानों का सम्मान-मुख्यमंत्री सीएम योगी

नए यूपी में किसानों का सम्मान-मुख्यमंत्री सीएम योगी

by Live Times
0 comment
नए यूपी में किसानों का सम्मान, सीएम योगी, राष्ट्रीय किसान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने किसानों के पुरुषार्थ का किया बखान

23 दिसंबर 2023

राष्ट्रीय किसान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने किसानों के पुरुषार्थ का किया बखान

किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने किसानों और किसानी दोनों को लेकर अहम बात कही। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में किसानों का सम्मान होता है। यहीं नहीं किसानों के परिश्रम और पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर उन्हें सम्मान देता है।

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी बातें

चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे।

चौधरी चरण सिंह ने कई कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था।

जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता।

किसानों के परिश्रम और पुरुषार्थ से उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहा है।

किसान विकास यात्रा का हिस्सा बनकर राज्य को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहे हैं।

किसानों के परिश्रम का ही परिणाम है कि हमारी कृषि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंच गई है।

ग्रामीण भारत ही असली भारत है।

भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है।

जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है।

साढ़े नौ सालों में हमने बदलते भारत को देखा है।

पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम

एमएसपी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन आया।

अब तक इसकी 15 किस्तें किसानों के पास पहुंच चुकी है।

सिर्फ उप्र में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आने वाले समय में अगर राज्य को 2027-28 तक ‘एक ट्रिलियन डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बननी है तो मौजूदा विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।

लोकभवन में हुए कार्यक्रम

किसान मित्र एआई ऐप का आरंभ।

कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई।

‘किसानों की यशगाथा विकास यात्रा’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?