Home अंतरराष्ट्रीय 4 दिन से फ्रांस में बंधक बने 276 यात्रियों की वतन वापसी

4 दिन से फ्रांस में बंधक बने 276 यात्रियों की वतन वापसी

by Farha Siddiqui
0 comment
4 दिन से फ्रांस में बंधक बने 276 यात्रियों की वतन वापसी

26 December 2023

मानव तस्करी का संदेह

मानव तस्करी के संदेह में  फ्रांस में 4 दिन रोककर रखा गया विमान मंगलवार को मुंबई पहुंचा। इसमें 276 यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, कि विमान में ज्यादातर भारतीय नागरिक थे। विमान उतरने के बाद हवाई अड्डे से बाहर आए यात्री मीडिया से बचते दिखाई दिए।

फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक जब विमान वैट्री हवाई अड्डे पर उतरा था, तब उसमें 303 भारतीय नागरिक सवार थे। जिनमें से 11 नाबालिगों के साथ कोई नहीं था। तभी फ्रांसीसी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। उन्होनें यात्रा की शर्तों और उद्देश्य की न्यायिक जांच शुरू की और मानव तस्करी के संदेह को लेकर जांच की। 

आपको बता दें कि इसमें दो नाबालिगों समेत 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है। जो अभी फ्रांस में ही हैं, और जो विमान मुंबई पहुंचा उसमें 276 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?