Home मनोरंजन क्या हुआ जब पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले डिनो मोरिया..

क्या हुआ जब पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले डिनो मोरिया..

by Live Times 26 December 2023, 7:19 PM IST (Updated 26 July 2025, 5:47 PM IST)
26 December 2023, 7:19 PM IST (Updated 26 July 2025, 5:47 PM IST)
‘क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन इस साल शानदार था’

26 दिसंबर 2023

क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन इस साल शानदार था

अभिनेता और मॉडल डिनो मोरिया क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि आपसे मिलना, आपको सुनना और सब कुछ अनुभव करना कि आप कितने शानदार मेजबान हैं, वास्तव में यादगार रहा है। धन्यवाद सर।

डिनो मोरिया ने कहा कि क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन इस साल शानदार था। उन्होंने आगे लिखा प्रिय महोदय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हमें एक सुंदर क्रिसमस लंच के लिए अपने घर पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।

‘राज’, ‘अक्सर’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी सफल फिल्मों से मशहूर डिनो मोरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

दरअसल क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ईसाई समुदाय के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया था। जिसमें डिनो मोरिया को भी आमंत्रित किया गया था। डिनो मोरिया ने इसके लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?